Kerala judge Car: केरल के पठानमथिट्टा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तिरुवल्ला अदालत परिसर में एक 55 साल के शख्स ने फैमिली कोर्ट के जज की कार में तोड़फोड़ की। उसकी यह करतूत देखकर लोग दंग रह गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि उसका पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। वह अदालती कार्यवाही से नाखुश था।
बुधवार शाम की वारदात
घटना बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। पुलिस के मुताबिक, कोर्ट से बाहर आने के बाद जयप्रकाश ने पास के बाजार से गैंती खरीदी और कार के चारों तरफ के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने कहा कि इसके बाद जयप्रकाश ने नंबर प्लेट और कार के अगले हिस्से के बीच गैंती डाला। इसके बाद वह कार के आसपास घूमा और जज के साथ दुर्व्यवहार किया।
इन आरोपों के तहत केस दर्ज
55 वर्षीय ईपी जयप्रकाश के खिलाफ अदालती काम में बाधा डालने, धमकी देने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी से तलाक के मामले में हो रही देरी से नाराज था।
यह भी पढ़ें: Opposition Meeting: हम परिवार की तरह एकजुट होकर BJP से लड़ेंगे…’, लालू यादव से मुलाकात के बाद ममता ने भरी हुंकार
संबंधित खबरें
क्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
11 mins ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
44 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 hr agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 hr agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
2 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
4 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
4 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
5 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
5 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines