Free LPG Connections Under Ujjwala Yojana, नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव भी नजदीक आ रहे हैं। इसी बीच देश की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार ने वोटबैंक मजबूत करने के लिए जुगत लगानी शुरू कर दी है। उज्ज्वला योजना का विस्तार करते हुए देश के और 75 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन फ्री में दिए जाने के ऐलान को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
कैबिनेट की स्वीकृति मिल चुकी
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान मई 2016 में गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों की महिलाओं को राहत देने के लिए उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। अब देश की सरकार ने इस योजना का विस्तार करने का मन बनाया है, जिसके चलते पिछले महीने केंद्र सरकार ने 75 लाख नए कनेक्शन देने की घोषणा की थी। अब इसे कैबिनेट की तरफ से स्वीकृति मिल चुकी है।
1,650 करोड़ रुपए का खर्च आएगा
इस बारे में जानकारी सांझा करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘उज्ज्वला योजना के तहत सरकार अब तक देश में 9.60 करोड़ एलपीजी सिलेंडर वितरित कर चुकी है। अब मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अन्य 75 लाख मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए जाएंगे, ताकि अधिक गरीब और जरूरतमंद महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकें’।
मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगले तीन साल में जारी किए जाने वाले 75 लाख एलपीजी कनेक्शन पर 1,650 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को फंड जारी करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
संबंधित खबरें
तेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
28 mins agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
8 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
10 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
11 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
12 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
13 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
14 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
16 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
16 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines