Indian warships Deployed in Arabian Sea: भारतीय नौसेना ने जहाज एमवी प्लूटो के मुंबई पहुंचने पर उसका शुरुआती निरीक्षण किया। नौसेना की विस्फोटक आयुध रोधी दल ने कहा कि ड्रोन अटैक कब और कहां से हुआ यह तकनीकी जांच के बाद ही पता चल पाएगा। नौसेना के आयुध रोधी दल ने सोमवार को मुबंई पहुंचने पर उसका निरीक्षण किया।
अमरीकी रक्षा विभाग पेंटागन ने रविवार को बताया कि एमवी प्लूटो ईरान की ओर से छोड़े गए ड्रोन से हमले की चपेट में आया था। भारत सरकार ने अरब सागर में आने वाले जहाजों को सुरक्षा देने और ड्रोन हमले से बचाने के लिए आईएनएस मोर्मुगाओ, आईएनएस कोलकाता और कोच्चि को तैनात किया है। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान पी8आई को भी लगाया गया है। बता दें कि शनिवार को पोरबंदर से लगभग 401 किमी. की दूरी पर भारत आ रहे एमवी प्लूटो पर ड्रोन से हमला हुआ था। इस जहाज पर भारतीय चालक दल के 21 सदस्य थे।
विस्फोटक रोधी दल कर रहा जहाज की जांच
वहीं नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि एमवी प्लूटो का भारतीय नौसेना विस्फोटक रोधी दल ने निरीक्षण किया है जिससे यह पता चलता है कि यह ड्रोन हमला था। हालांकि कहां से हुआ और कितना दूर से हुआ इसका पता लगाया जाना अभी बाकी है। अधिकारी ने बताया कि जहाजों पर बढ़ते हमलों के बीच अरब सागर में तीन मिसाइल डिस्ट्रॉयर तैनात किए गए हैं।
संबंधित खबरें
गुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
53 mins agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
2 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
3 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
3 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines