हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कर्नाटक में हैवानियत, प्राइवेट पार्ट्स पर इलेक्ट्रिक शॉक देकर किया टॉर्चर; 7 आरोपी गिरफ्तार

Karnataka Car Dealers kidnapping Video: कर्नाटक के कलबुर्गी में सेकेंड-हैंड कार डीलर रमेश मादीवाला, समीरुद्दीन और अब्दुल रहमान को गाड़ी की डिलीवरी में देरी की वजह से किडनैप कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने इनके साथ हैवानियत की सारी हदें पर कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Karnataka Car Dealers kidnapping case

Karnataka Car Dealers kidnapping: कर्नाटक से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। कलबुर्गी जिले में तीन कार डीलरों के साथ अपहरणकर्ताओं ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। नग्न अवस्था में उनके टॉर्चर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस परेशान कर देने वाले वीडियो में कुछ लोग किडनैप किए गए तीनों लोगों के प्राइवेट पार्ट्स पर इलेक्ट्रिक शॉक देते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सेकंड-हैंड कार डीलरों का अपहरण करने और उनके साथ हैवानियत करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- ‘शादी से पहले दूल्हा भाग जाए तो हमारी क्या गलती’ CM मोहन यादव का कांग्रेस पर तंज

विज्ञापन

डिलीवरी में देरी होने की वजह ले किडनैपिंग

पुलिस के अनुसार, सेकेंड-हैंड कार डीलर रमेश मादीवाला, समीरुद्दीन और अब्दुल रहमान को एक गाड़ी डिलीवरी में देरी होने की वजह ले किडनैप कर लिया गया था। आरोपियों ने पहले तो उनके साथ अभद्रता की और उसके बाद उनको छोड़ने के लिए पैसे की मांग की।

लाठियों से भी किया हमला

इस मामले को लेकर पीड़ितों ने 5 मई को रात 9.30 बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 4 मई को सेकेंड-हैंड कार के टेस्ट ड्राइव के दौरान उनका अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद एक सुनसान जगह पर ले जाकर उनके ऊपर लाठियों से हमला किया गया।

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- ‘स्वयंभू नेता चला रहे पार्टी… पहले मुझे धोखा दिया’, 20 दिन बाद सामने आया गुजरात कांग्रेस का लापता उम्मीदवार

मामले में 7 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि कलबुर्गी शहर में नग्न अवस्था में तीन लोगों को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में 5 मई को एक एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- क्या है भारत-जर्मनी वीजा समझौता? जिसका फायदा उठा देश से भागा सेक्स स्कैंडल का आरोपी प्रज्वल रेवन्ना

गिरोह के सदस्यों की तलाश जारी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद जिया उल हुसैन, हुसैन शेख, मोहम्मद अफजल शेख, इमरान पटेल, मोहम्मद मथीन, रमेश और सागर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी एक बड़े गिरोह का हिस्सा थे। फिलहाल पुलिस बाकी गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola