21 Million Dollar Fund Truth: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया था, तब अमेरिका की ओर से भारत को 21 मिलियन डॉलर (1,80,99,45,900 रुपये) का फंड दिए जाने की बात उठी थी। कहा गया था कि भारत में वोटर्स की संख्या बढ़ाने के लिए भारत को इतना फंड अमेरिका की जो बाइडेन सरकार दे रही थी, लेकिन ट्रंप सरकार इस फंड को रद्द कर रही है। अब इस फंड का असली सच सामने आया है।
यह भी पढ़ें:‘भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान गिराए गए थे 5 जेट…’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हाउस कमेटी ने स्पष्ट किया फंड का सच
अमेरिका में विदेशी मामलों की हाउस कमेटी ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका ने 21 मिलियन डॉलर का फंड भारत को नहीं, बल्कि बांग्लादेश में राजनीतिक सहभागिता के लिए दिए थे। हाउस कमेटी के अध्यक्ष ग्रेगोरी मीक्स ने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) का 21 मिलियन डॉलर का फंड भारतीय चुनाव में नहीं लगाया गया। यह पैसा बांग्लादेश को दिया गया था, भारत के लिए फंड कभी तय ही नहीं किया गया था।
एलन मस्क की DOGE ने किया था दावा
भारत को फंड देने का दावा फरवरी 2025 में एलन मस्क के नेतृत्व वाले डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) ने किया था। DOGE ने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा था कि यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) ने भारत में वोटर टर्नआउट बढ़ाने के लिए 21 मिलियन डॉलर आवंटित किए थे, लेकिन DOGE ने यह भी कहा था कि यह फंडिंग रद्द कर दी गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दावे को किकबैक स्कीम बताया और सवाल उठाया कि भारत आर्थिक रूप से मजबूत देश है तो भारत को इतना फंड क्यों दिया जा रहा था?
यह भी पढ़ें:‘महिलाओं के फोटो नहीं बनाता मैं’, ट्रंप का एपस्टीन को बर्थडे लेटर भेजने से इनकार, वॉल स्ट्रीट जर्नल पर भड़के
क्या थी भारत की प्रतिक्रिया?
भारत के विदेश मंत्रालय ने DOGE के दावे को चिंताजनक बताया था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 21 मिलियन डॉलर का फंड भारत को देने के दावे को भारत के आतंरिक मामले में हस्तक्षेप बताया था और दावे की जांच करने का भी ऐलान किया था। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी ने भी स्पष्ट किया था कि साल 2012 में उनके कार्यकाल के दौरान इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इलेक्टोरल सिस्टम्स (IFES) के साथ एक MoU साइन हुआ था, लेकिन इसमें किसी तरह की वित्तीय सहायता का जिक्र नहीं था।
बता दें कि एलन मस्क, DOGE और ट्रंप के बयानों ने भारत की राजनीति में भूचाल ला दिया था। मुद्दे पर देश की राजनीति काफी गरमाई थी, लेकिन अब विवाद सुलझ गया है।
संबंधित खबरें
'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
1 hr agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
1 hr agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
2 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
2 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
2 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
4 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
4 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
4 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
5 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines