2024 Loksabha Election: विपक्ष से प्रधानमंत्री कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब मिलना अभी मुश्किल है। देश में 2024 के लोकसभा चुनाव होने में महज 7-8 महीने बचे हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों का एक संयुक्त मंच इसका नेतृत्व करने के लिए एक मजबूत चेहरे की तलाश में है। सोमवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से पूछा गया कि क्या वह खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार मानते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास कई चेहरे हैं जब समय आएगा तो हम लोग तय कर लेगें।
अखिलेश यादव के बयान पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष पास पीएम पद के लिए कई चेहरे हो सकते हैं, लेकिन पीएम पद के लिए केवल एक ही उपयुक्त चेहरा है और वह पीएम मोदी का है। वह 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे और फिर से देश के पीएम बनेंगे।
नीतीश दौड़ में नहीं: जदयू अध्यक्ष
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एकजुट विपक्ष बनाने की पहल करने के बाद आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रधान मंत्री पद के लिए उनकी संभावित उम्मीदवारी के बारे में अटकलें सामने आई हैं। हालांकि, जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने हाल ही में कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव के समापन के बाद, सभी राजनीतिक दल देश का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार का चयन करने के लिए सामूहिक रूप से बैठक करेंगे।
सिंह ने कहा कि पटना में 23 जून की बैठक की तरह 2024 के चुनाव नतीजों के बाद इसी तरह की एक और बैठक यहां आयोजित की जाएगी, जिसमें यह तय किया जाएगा कि देश जिन लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए जाना जाता है, उन्हें फिर से स्थापित करने के लिए भारत का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी किसे दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार का संकल्प सिर्फ इसे पूरा करना है।
यह भी पढ़ें: Delhi NIA Court: इंडियन मुजाहिद्दीन के चार आतंकी दोषी करार, NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर HC में सुनवाई
12 mins agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
31 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
1 hr agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
3 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
4 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
4 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines