2024 Lok Sabha Survey: लोकसभा चुनाव 2024 में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने-अपने गठबंधन साथियों के साथ मिलकर अभी से रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। इस बीच लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हुआ ताजा सर्वे राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (NDA) की नींद उड़ा सकता है। प्रतिद्वंद्वी टेलीविजन समाचार चैनल टाइम्स नाउ द्वारा कराए गए एक सर्वे के अनुसार, आगामी लोकसभा चुनाव में NDA को बिहार समेत छह राज्यों में झटका लगा सकता है, क्योंकि इन राज्यों में गठबंधन की सीटों की संख्या घट सकती है। सर्वें के मुताबिक, इन 6 राज्यों में लोकसभा की कुल 198 सीटें हैं। इन राज्यों में एनडीए को 29 से 43 सीटों का नुकसान हो सकता है। 2019 में 163 सीटें जीतने वाले एनडीए को सर्वे में 120 से 134 सीटें मिल रही हैं।
NDA और INDIA के बीच सिर्फ 2 प्रतिशत वोट शेयर का अंतर
पिछले दिनों सामने आए सर्वे के नतीजे बताते हैं कि भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन (INDIA) की वजह से एनडीए को कुछ हद तक नुकसान होने के आसार हैं, जिससे उनकी सीटों की संख्या में भी कुछ कमी आ सकती है। सर्वे में INDIA गठबंधन बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड में अपना असर दिखाता नजर आ रहा है। सर्वे के नतीजे आसपास रहे तो इन राज्यों में 2019 के मुकाबले लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए की सीटें कम होंगीं।
और पढ़ें – मल्लिकार्जुन खड़गे ने नई CWC के जरिए कांग्रेस को दी एनर्जी, ऐसे साधेंगे कई सियासी फायदे!
महाराष्ट्र में भाजपा को अधिक नुकसान नहीं
48 सीटों वाले महाराष्ट्र में सर्वे के नतीजे बताते हैं कि एनडीए को 28 से 32 सीटें मिल सकती हैं, जबकि INDIA को 15 से 19 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं, अन्य दलों के 1 से 2 सीटें जीतने का अनुमान है। एनडीए का 46.30 प्रतिशत वोट शेयर, INDIA का 41.20 प्रतिशत और अन्य का 12.50 प्रतिशत वोट शेयर हो सकता है।
बिहार में असर दिखा सकता है लालू-नीतीश का मेल
राजनीतिक दृष्टिकोण और सीटों के लिहाज से बिहार उत्तर भारत का प्रमुख राज्य है। ताजा सर्वे में लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार का मिलन लोकसभा चुनाव 2024 में गुल खिलाता नजर आ रहा है। बिहार की कुल 42 लोकसभा सीटों में से सर्वे में INDIA को 16-18 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि एनडीए को 22 से 24 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वोट शेयर की बात करें तो बिहार में एनडीए को 46.10 तो INDIA को 44.20 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य को 9.70 प्रतिशत मत मिल सकते हैं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 22, जदयू ने 2, लोजपा ने 6, राजद ने 4, कांग्रेस ने 2, रालोसपा ने 3 और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने 1 सीट हासिल की थी।
और पढ़ें – ‘RSS सभी संस्थानों पर कब्जा कर रहा है, सब कुछ चला रहा’, लद्दाख से राहुल गांधी का बड़ा हमला
लोकसभा चुनाव 2019 में पश्चिम बंगाल में 18 सीटों पर भाजपा और 22 पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस 2 सीटों पर जीती थी। यहां पर लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं। ताजा सर्वे बताता है कि लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल में एनडीए को 16 से 18 सीटें मिल सकती हैं, जबकि INDIA गठबंधन को 23 से 27 सीटें मिलने का अनुमान है। सर्वे में एनडीए को 42.90 प्रतिशत वोट मिल रहा है तो INDIA को 54.90 प्रतिशत, जबकि अन्य के खाते में 2.20 प्रतिशत वोट शेयर का अनुमान है।
झारखंड में कड़ी में टक्कर
2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में एनडीए को झारखंड में हल्का झटका लगता नजर आ रहा है। ताजा सर्वे में एनडीए के खाते में 10 से 12 सीटें आ रही हैं, जबकि पिछली बार 14 में से 11 सीटें मिली थीं। वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 52.40 प्रतिशत जबकि INDIA को 43.30 प्रतिशत, जबकि अन्य को 4.30 प्रतिशत वोट शेयर हो रहा है।
राजस्थान और मप्र में भाजपा को नुकसान नहीं
सर्वे में राजस्थान और मध्य प्रदेश में एनडीए को कोई खास नुकसान नहीं होने जा रहा है। सर्वे में राजस्थान में एनडीए को 20 से 22 सीटें मिल रही हैं, जब INDIA को 2 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है। राजस्थान में एनडीए को 55.20 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है तो INDIA को 35.90 प्रतिशत जबकि अन्य 8.90 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। उधर, सर्वे में मध्य प्रदेश में एनडीए को 29 में से 24 से 26 सीट मिल रही हैं, वहीं INDIA को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। एनडीए को 52.90 प्रतिशत, जबकि INDIA को 39.90 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जबक अन्य के खाते में 7.20 प्रतिशत वोट शेयर का अनुमान जताया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने स्मित मच्छार के परिजनों से की बात, बोले- कैप्टन को हरसंभव मदद दिलाएंगे
2 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
11 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छर? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
13 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
14 hrs agoPM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार-रक्षा समेत इन मुद्दों पर की चर्चा
15 hrs agoMEA ने रूस जाने वाले भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- फर्जी नौकरी के ऑफर के झांसे में ना फंसे
15 hrs agoपाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब, सेना के SSG का पूर्व कमांडो था मारा गया लश्कर आतंकवादी हाशिम मूसा
16 hrs agoदिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन नहीं लगाएगा सुप्रीम कोर्ट, आतिशबाजी के लिए मिलेगा सीमित समय
16 hrs agoक्या है PM-DHARA स्कीम? 1.86 लाख करोड़ की इस योजना से कैसे बदलेगा देश का ग्रीन एनर्जी ग्रिड
17 hrs agoरबी की फसलों पर बढ़ी MSP, पीएम धारा और दिल्ली में ITMS को मंजूरी… मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines