हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2008 अहमदाबाद ब्लास्ट के दोषियों ने हाईकोर्ट में दायर की फांसी की सजा माफ करने की याचिका

विज्ञापन
Gujarat High Court

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में 2008 में हुए सीरियल बम धमाकों के 30 दोषियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मौत की सजा को चुनौती दी है। दोषियों के वकील की दलील है कि पारिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर मौत की सजा नहीं दी जा सकती। बता दें कि सजा के खिलाफ अपील की अवधि निकल जाने के बाद भी हाईकोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर लिया है।

गौरतलब है कि अहमदाबाद धमाकों के 38 दोषियों को फरवरी 2022 में विशेष अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। लेकिन दोषियों के वकील एम एम शेख तथा खालिद शेख ने उनकी सजा को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।

अभी पढ़ें – आज कांग्रेस की ‘हल्ला बोल रैली’, राहुल गांधी रामलीला मैदान में संबोधित करेंगे

विज्ञापन

जस्टिस वी एम पांचोलो और जस्टिस ऐ पी ठाकर ने सजा सुनाए जाने के 115 दिन बाद भी इस अपील को मंजूर कर लिया है। दोषियों के वकील एम शेख और खलिद शेख ने उच्च न्यालय में दोषियों को निर्दोष घोषित करने और फांसी की सजा पर रोक लगाने की मांग की। लेकिन उच्च न्यायलय ने इन दोनों मांगों से जुड़ी अलग-अलग अर्जियां जमा करने के निर्देश दिए हैं।

अभी पढ़ें – जडेजा के विश्व कप से बाहर होने की संभावना पर द्रविड़ का विराम, कहा- वर्ल्ड कप अभी दूर

विज्ञापन

2008 में धमाकों से दहला था अहमदाबाद

26 जुलाई 2008 में गुजरात दंगों का बदला लेने के लिए आतंकी संगठन इंडियन मुजदिहीन ने अहमदाबाद में एक साथ 21 सीरियल धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें 77 आरोपियों में से विशेष अदालत ने मई में 49 को दोषी माना था। बल्कि बाकी 28 को सबूतों के आभाव में बरी कर दिया गया। इन धमाकों में 56 लोग मारे गए थे और 250 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। पहले आरोपी कुतुबुदीन शेख को पुलिस नें फ़ोन ट्रैकिंग से पकड़ा था।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola