2000 Note RBI Update: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2 हजार के नोट पर बड़ा ऐलान किया है। RBI का कहना है कि 2000 के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 19 मई, 2023 को 2000 के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। बैंक नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधा शुरुआत में 30 सितंबर, 2023 तक देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी, जिसे बाद में 7 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दिया गया था। आरबीआई ने अब इसका नोटिफिकेशन जारी कर नया अपडेट दिया है।
आरबीआई ने आगे कहा कि 2000 के बैंक नोटों को जमा करने और/या बदलने की सुविधा RBI के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी। जनता से अनुरोध है कि वे भारतीय डाक के डाकघरों के माध्यम से 2000 के नोट भेजने की सुविधा का लाभ उठाएं। इससे बैंक नोटों को जमा करने के लिए आरबीआई कार्यालय जाने से छुटकारा मिल जाएगा। 2000 के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।
किसी भी डाकघर के जरिए करा सकते हैं जमा
आरबीआई ने आगे कहा कि 19 मई, 2023 से रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों (RBI निर्गम कार्यालय) पर 2000 के नोट बदलने की सुविधा भी उपलब्ध थी। इसके बाद 9 अक्टूबर, 2023 से RBI के निर्गम कार्यालयों में पैसे बदलने की सुविधा भी उपलब्ध रही। काउंटरों पर 2000 के बैंक नोट, व्यक्तियों/संस्थाओं के माध्यम से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए स्वीकार किए जा रहे हैं। इसके अलावा लोग अपने बैंक खातों में क्रेडिट के लिए देश के किसी भी डाकघर से भारतीय डाक के माध्यम से आरबीआई के किसी भी जारी कार्यालय को 2000 के बैंक नोट भेज सकते हैं। इसके लिए लोगों को एक फॉर्मेट भरना होगा।
97 प्रतिशत नोट वापस आए
जब 2000 के बैंक नोटों को वापस लेने की घोषणा की गई थी, तब प्रचलन में 2000 के बैंक नोटों का कुल मूल्य 19 मई, 2023 को 3.56 लाख करोड़ रुपये था, जो कि 31 अक्टूबर, 2023 को घटकर 0.10 लाख करोड़ हो गया है। इस तरह 19 मई, 2023 तक प्रचलन में 2000 के 97% से अधिक बैंक नोट वापस आ गए हैं। बता दें कि लोगों को नोट जमा कराने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते आरबीआई ने ये सुविधा दी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
7 mins agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
1 hr agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 hr agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
1 hr agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
2 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
3 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
3 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
4 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines