हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

2000 Note Ban: कांग्रेस चीफ खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा, बोले- क्या ये एक गलत फैसले पर पर्दा है?

विज्ञापन

2000 Note Ban: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने के फैसले की विपक्षी नेताओं की ओर से काफी आलोचना हो रही है। शनिवार को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस कदम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

खड़गे ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, “जब वह पिछली बार जापान गए थे तो उन्होंने 1,000 रुपये के नोट बंद किए थे। इस बार जब वह गए हैं तो उन्होंने 2,000 रुपये के नोट बंद किए हैं।” खड़गे ने इस कदम को ‘दूसरा नोटबंदी’ करार दिया था। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “क्या यह एक गलत फैसले पर पर्दा है? निष्पक्ष जांच से ही कारनामों की सच्चाई सामने आएगी।”

कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में सिद्धारमैया और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, “वह (पीएम) नहीं जानते कि इससे देश को फायदा होगा या नुकसान होगा। मोदी जो ‘नोटबंदी’ कर रहे हैं, वे लोगों को परेशान कर रहे हैं।

खड़गे ने कर्नाटक की नई सरकार को ‘प्यार की सरकार’ बताया

कर्नाटक में नवगठित कांग्रेस सरकार को ‘प्यार की सरकार’ बताते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि चुनाव से पहले लोगों से किए गए सभी पांच वादे लागू किए जाएंगे। खड़गे ने कहा, “यहां हमारी सरकार प्यार की सरकार है, जो सभी को एक साथ लाएगी। ”

बता दें कि आरबीआई ने शुक्रवार को 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की, लेकिन जनता को 30 सितंबर तक ऐसे नोटों को खातों में जमा करने या उन्हें बैंकों में बदलने का समय दिया। नवंबर 2016 के नोटबंदी के विपरीत, 2,000 रुपये के नोट 30 सितंबर तक वैध रहेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें