हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Wrestlers Protest: 'दिल दहलाने वाला है...', रेसलर्स के समर्थन में उतरी 1983 वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेट टीम, जारी किया बयान

विज्ञापन
Wrestlers' Protest

Wrestlers Protest: भाजपा सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवानों को अब 1983 में वर्ल्ड विजेता भारतीय टीम का समर्थन मिला है। विजेता टीम के सदस्य मदन लाल ने कहा कि पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट समेत कई अन्य पहलवानों ने अपने पदक गंगा में बहाने का फैसला लिया। यह दिल दहला देने वाला है। हम उनके पदक फेंकने के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि पदक अर्जित करना आसान नहीं है और हम सरकार से इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने का आग्रह करते हैं।

चैंपियन पहलवानों ने बढ़ाया है देश का मान

1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम ने पहलवानों के विरोध पर बयान जारी किया। कपिल देव की अगुवाई वाली टीम में शामिल मदन लाल, सुनील गावस्कर, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, दिलीप वेंगसरकर समेत कई खिलाड़ियों ने कहा कि हम अपने चैंपियन पहलवानों के साथ मारपीट से व्यथित और परेशान हैं। हमें सबसे अधिक चिंता इस बात की भी है कि वे अपनी मेहनत की कमाई को गंगा नदी में बहाने की सोच रहे हैं। उन पदकों में वर्षों का प्रयास, बलिदान, संकल्प और धैर्य शामिल है और वे न केवल उनके लिए बल्कि देश का गौरव हैं।

टीम ने संयुक्त बयान में कहा कि हम पहलवानों से आग्रह करते हैं कि वे इस मामले में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और यह भी आशा करते हैं कि उनकी शिकायतों को सुना जाएगा और जल्दी से हल किया जाएगा। देश के कानून को कायम रहने दो।

5 जून को अयोध्या में होने वाली महारैली रद्द

अयोध्या में होने वाली महारैली को बृजभूषण शरण ने स्थगित कर दिया है। डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने फेसबुक पर इसकी जानकारी साझा की है। बृजभूषण शरण सिंह ने घोषणा की है कि 5 जून के अयोध्या में होने वाली ‘जन चेतना महारैली, अयोध्या चलो’ को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया जा रहा है, क्योंकि उनके खिलाफ पुलिस की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: Delhi Excise Policy Case: बीमार है पत्नी, मनीष सिसोदिया ने 6 हफ्ते के लिए मांगी अंतरिम जमानत, दिल्ली HC में फैसला सुरक्षित

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें