Meghalaya: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा और उनके कार्यालय पर सोमवार की रात पथराव करने के आरोप में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक तृणमूल कांग्रेस नेता और चार भाजपा नेता शामिल हैं। डीजीपी एलआर बिश्नोई ने मंगलवार को बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि तुरा में मुख्यमंत्री दफ्तर में जो हमला किया गया, वह पूरी प्लानिंग से किया गया। संगमा पर हमला करने और उन्हें शारीरिक रुप से क्षति पहुंचाने की योजना थी। पुलिस टीएमसी के दो अन्य नेताओं की तलाश कर रही है। उन पर भीड़ को उकसाने का आरोप है।
एक आरोपी ने लड़ा था संगमा के सामने चुनाव
पुलिस ने रिचर्ड मराक नाम के एक आरोपी को पकड़ा है। वह इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में संगमा के खिलाफ दक्षिण तुरा निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार था। गिरफ्तार किए गए लोगों में भाजपा महिला मोर्चा (महिला विंग) के दो सदस्यों सहित चार भाजपा सदस्य भी शामिल हैं। बीजेपी कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की सहयोगी है और राज्य में गठबंधन सरकार का हिस्सा है।
और पढ़िए – गुढ़ा की ‘लाल डायरी’ बीजेपी की साजिश, डोटासरा बोले- ‘दुर्भाग्य से हमारा साथी इसमें शामिल हो गया’
तुरा में शीतकालीन राजधानी की मांग कर रहे लोग
दरअसल, सोमवार की शाम सैकड़ों लोग तुरा में मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर जमा हो गए और पथराव करने लगे। हमले में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। उन्हें संगमा के कार्यालय के अंदर लाया गया। फोटो में संगमा घायलों से बात करते नजर आए थे।
हमलावर विरोध प्रदर्शन में नहीं थे शामिल
सीएम संगमा ने बताया कि गारो हिल्स स्थित नागरिक समाज समूह तुरा में शीतकालीन राजधानी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। संगमा ने बताया कि चर्चा चल रही थी। हम सभी मामले पर आगे चर्चा करने के लिए शिलांग में मिलने के लिए पहले ही सहमत हो चुके थे।
सीएम संगमा ने कहा कि मेरा मानना है कि बातचीत महत्वपूर्ण है। इसलिए, मैंने उनसे मिलने का निश्चय किया। चर्चा लगभग समाप्त होने वाली थी, तभी नारेबाजी की आवाज आई। मैंने प्रदर्शन करने वालों से कहा कि वे यहां कोई माहौल न बनाएं। उनके नेता (बातचीत करने वाले गैर सरकारी संगठनों के) लोगों से बात करने के लिए बाहर गए। वे वापस आए और कहा कि उन्हें नहीं पता कि ये लोग कौन थे, विरोध के दौरान उन्हें पहले कभी नहीं देखा। इसी बीच हमला कर दिया गया।
फुटेज के आधार पर हमलावरों की हुई पहचान
मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, कुछ लोगों ने सोमवार शाम को मुख्यमंत्री सचिवालय को घेर लिया और पथराव किया जब कॉनराड के संगमा गैर सरकारी संगठनों और दबाव समूहों के साथ शांतिपूर्ण बैठक कर रहे थे जो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे। हिंसा शुरू होने के बाद से पुलिस ने वीडियो फुटेज और गवाहों के आधार पर अनियंत्रित भीड़ को उकसाने के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। रिचर्ड की गिरफ्तारी के साथ, यह संख्या 19 हो गई है।
यह भी पढ़ें: Sabse Bada Sawal: क्या विपक्ष की तुलना इंडियन मुजाहिद्दीन से करना ठीक है, PM मोदी का बयान कितना जायज?
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
8 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
9 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
10 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
11 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
12 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
12 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
12 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines