नई दिल्ली: उज्बेकिस्तान का आरोप लगाया है कि भारत में बनी कफ सिरफ पीने से 18 बच्चों की मौत हो गई है। बच्चों की मृत्यु के लिए एक भारतीय दवा कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है। उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मरने वाले 18 बच्चों ने कफ सिरप Doc-1 Max का सेवन किया था। यह दवा नोएडा स्थित Marion Biotech द्वारा बनाई जाती है।
जांच के आदेश
मध्य एशियाई राष्ट्र की राज्य सुरक्षा सेवा ने घोषणा की है कि उसने इस मामले में एक आपराधिक जांच शुरू कर दी है। “डॉक्टर -1 मैक्स दवा लेने के परिणामस्वरूप 18 बच्चों की मौत के तथ्य पर, कुरामैक्स मेडिकल (दवा के आयातक) और राज्य केंद्र के विशेषज्ञों और दवाओं के मानकीकरण के अधिकारियों के खिलाफ एक आपराधिक मामला शुरू किया है।
नाम न छापने की शर्त पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा: “भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए उज़्बेक नियामक के संपर्क में हैं। ऐसा लगता है कि यह कंपनी लंबे समय से उज्बेकिस्तान को ड्रग्स की आपूर्ति कर रही है।”
और पढ़िए – देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 268 नए केस, 188 हुए ठीक
गाम्बिया ने आरोप लगाया था
अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल ड्रग्स रेगुलेटरी टीम ने उत्तर प्रदेश ड्रग्स लाइसेंसिंग अथॉरिटी से संपर्क किया है, ताकि दवा कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की जा सके। यह भी पता चला है कि केंद्र और राज्य की ड्रग्स रेगुलेटरी टीमें ज्वाइंट इंक्वायरी करेंगी। बता दें कि अक्टूबर में गाम्बिया ने आरोप लगाया था कि भारत में निर्मित सिरप से उनके यहां 66 बच्चों की मौत हो गई थी। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
7 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
9 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines