1 August 2025 New Rule Changes: अगस्त महीने में फिर से कुछ नियमों में बदलाव किए जाएंगे। इन बदलावों का असर जाहिर तौर पर आम आदमी की जेब पर ही पड़ेगा। कई बदलाव ऐसे होते हैं, जिनसे जनता को राहत मिलती है, तो कई से खर्च में और भी ज्यादा बढ़ोतरी हो जाती है। इसमें LPG की कीमत से लेकर UPI पेमेंट और क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव किया जा सकता है। इस दौरान पेट्रोल डीजल की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिलेगा। जानिए इन बदलावों से आम जनता पर क्या असर पड़ेगा?
UPI में क्या होंगे बदलाव?
सबसे पहला बदलाव भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (UPI) में होगा। इसमें यूजर्स दिन में केवल 50 बार ही अपना बैलेंस देख सकेंगे। जो एक साथ फोन में कई ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं वह इसके बाद से हर ऐप पर रोज 50-50 बार ही बैलेंस चेक कर पाएंगे। यह बदलाव ऐप की सर्विस पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए किया जा रहा है।
ऑटो-पे लेनदेन में बदलाव
SIP और OTT सब्सक्रिप्शन के लिए कई लोगों ने ऑटो-डेबिट पेमेंट को चुना होता है। इसमें भी बदलाव करने जा रहे हैं। अब इसको तभी रिसेट किया जा सकेगा जब पीक आवर्स न हो। जानकारी के मुताबिक, पीक आवर्स का यह समय सुबह 10 बजे से 1 बजे तक तक बताया गया है। इसके बाद 5 बजे से रात 9:30 बजे तक पीक आवर्स रहेगा।
क्रेडिट कार्ड के बदलेंगे नियम
अगस्त महीने से फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर को बंद करने का ऐलान किया गया है। यह ऐलान SBI ने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स को लेकर किया है। यह बदलाव 1 अगस्त के बजाय 11 अगस्त से किया जाएगा। वर्तमान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कई बैंकों के कार्ड पर 50 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का कवर दे रहा है।
LPG की कीमत में होगा फेर-बदल
1 अगस्त से LPG, CNG और PNG की कीमत में भी बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि जुलाई के महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 60 रुपये की कमी आई थी। LPG की कीमत में भी गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा, पेट्रोल डीजल की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: Rule Change: 1 जून से बदल जाएंगे LPG, Credit Card से लेकर FD तक के नियम; आम जनता की जेब पर कितना पड़ेगा असर?
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
5 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
5 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
6 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
6 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
7 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
9 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
10 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
10 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
11 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines