आम आदमी पार्टी को गोवा में बड़ा झटका लगा है. पार्टी के पूर्व गोवा अध्यक्ष अमित पालेकर ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देते हुए अमित पालेकर ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और गोवा स्टेट इंचार्ज आतिशी को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में लिखा है कि उन्होंने आत्म सम्मान को ध्यान में रखते हुए पार्टी छोड़ने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिला परिषद चुनावों में हार का सारा ठीकरा उन पर फोड़ने के बाद से वह पार्टी से नाराज चल रहे थे.
चिट्ठी में उन्होंने लिखा, ‘मैं पब्लिक लाइफ में पद या सत्ता के लिए नहीं आया था. मैं अल्टरनेटिव पॉलिटिकल कल्चर के वादे की वजह से पार्टी के साथ जुड़ा था, जिसमें ट्रांसपेरेंसी, इंटरनल डेमोक्रेसी और आवाज उठाने वाले की इज्जत करने की बात कही गई थी. जब बातचीत और सलाह-मशविरा कम होता है, और फैसले सिर्फ ऊपर से आते हैं, तो इससे लोग कमजोर नहीं होते, बल्कि बल्कि संस्थाओं पर दबाव पड़ता है. एक ऐसे आंदोलन के लिए जो लोकतांत्रिक कामकाज की नई परिभाषा गढ़ने के लिए शुरू हुआ था, उसके लिए बहुत निराशाजनक है.’
साथ ही पालेकर ने कहा, मैंने हमेशा ईमानदारी से और अपनी पूरी क्षमता से संगठन के हित में काम किया है. साथ ही कहा कि मैंने उन समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ काम किया, जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के अपना समय, भरोसा और ऊर्जा दी. उन्होंने कहा कि काफी सोचने के बाद, मैंने गुस्से या जल्दबाजी में नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान के साथ हटने का फैसला किया है. यह फैसला मेरे साथी कार्यकर्ताओं और सबसे जरूरी, मेरे सेंट क्रूज चुनाव क्षेत्र के लोगों को ध्यान में रखकर लिया गया है.
जिला पंचायत चुनाव में क्या हुआ था?
गोवा में दिसंबर में जिला पंचायत के चुनाव हुए थे, जिसमें AAP का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था. आम आदमी पार्टी 50 सीटों में से सिर्फ एक सीट जीत पाई थी. पार्टी ने 42 सीटों पर चुनाव लड़ा था और एक इंडिपेंडेंट कैंडिडेट को सपोर्ट किया था. भाजपा ने सबसे ज्यादा 29 सीटें जीती थीं. भाजपा की सहयोगी पार्टी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी को तीन सीटें मिलीं. खराब प्रदर्शन के बाद, AAP ने पालेकर को गोवा चीफ पद से हटा दिया और उनकी जगह श्रीकृष्ण परब को नियुक्त किया.
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
42 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
5 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
7 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
9 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines