Zakir Husain Death: वर्ल्ड फेमस तबलावादक जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। कुछ न्यूज रिपोर्ट्स की मानें तो मशहूर संगीतकार गंभीर बीमारी लंग फाइब्रोसिस से पीड़ित थे, जो फेफड़ों से संबंधित है। लंग्स हमारे शरीर का अहम अंग हैं। इसमें किसी प्रकार की समस्या होना आपकी सांसों को भी प्रभावित कर सकता है। फेफड़ों की बीमारियां इन दिनों काफी बढ़ गई हैं। जाकिर हुसैन को फेफड़ों में फाइब्रोसिस होने की बीमारी थी। आइए जानते हैं इस बीमारी के शुरुआती संकेत, कारण और बचाव के उपाय।
कौन सी बीमारी से पीड़ित थे जाकिर हुसैन?
जाकिर हुसैन को लंग फाइब्रोसिस नामक फेफड़ों से संबंधित बीमारी थी, जो कि फेफड़ों वाली गंभीर बीमारी है। इस बीमारी में सांस लेने में तकलीफ होती है।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
लंग फाइब्रोसिस क्या है?
फेफड़ों में फाइब्रोसिस की बीमारी को पुल्मोनरी फाइब्रोसिस (Pulmonary Fibrosis) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक गंभीर बीमारी है जिसमें फेफड़ों की हवा से सांस लेने वाली नलिकाओं में सूजन हो जाती है, जिस कारण फेफड़ों के टिशूज कठोर हो जाते हैं। समय के साथ, यह हार्डनेस बढ़ सकती है और फेफड़ों की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है, जिससे सांस लेने में समस्या हो सकती है। जाकिर हुसैन इस बीमारी से पीड़ित थे। इसका इलाज समय पर हो जाए, तो रिकवरी की जा सकती है लेकिन थोड़ी सी भी देरी जानलेवा हो जाती है।
फेफड़ों में फाइब्रोसिस के शुरुआती संकेत
- सांस लेने में कठिनाई होना।
- लगातार सूखी खांसी होना, जिसका इलाज करने के बाद भी सुधार न होना।
- सामान्य कामों को करने में भी थकान महसूस करना।
- कुछ मरीजों को छाती में भारीपन या जकड़न भी महसूस होती है।
- बिना किसी कारण के वजन कम होना।
- शारीरिक गतिविधि करते समय सांस फूलना।
- बुखार होना और रात को पसीना आना।
फेफड़ों में फाइब्रोसिस से बचाव
- धूम्रपान कम से कम करें।
- वायु प्रदूषण से बचाव भी जरूरी है, इसके लिए घर के अंदर एयर प्यूरिफायर लगवाएं और बाहर मास्क का प्रयोग करें।
- हल्का व्यायाम करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार हो सकता है।
- स्वस्थ आहार का सेवन करें।
- अगर पहले से भी घर में कोई बीमार रहा हो, तो अपना समय-समय पर इलाज करवाएं।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
17 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
19 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
20 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
21 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines