Wrinkles Causes: झुर्रियां उम्र बढ़ने की प्रक्रिया की पहचान हैं, लेकिन कई साइंटिस्ट मानते हैं कि ये उम्र बढ़ने का कारण भी बन सकती हैं। यह सिद्धांत इस खोज से आया है कि बुढ़ापे में त्वचा ज्यादा इनएक्टिव और कमजोर सेल्स होती हैं, जो ऑर्गेनिक डिसऑर्डर अव्यवस्था पैदा करती हैं। ये कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की वजह भी बन सकती हैं। सिंगापुर की स्टार स्किन रिसर्च लैब्स और स्किन रिसर्च इंस्टीट्यूट के कार्यकारी डायरेक्टर प्रोफेसर रेचेल वॉटसन के अनुसार, ज्यादातर झुर्रियां त्वचा के खुले क्षेत्रों जैसे चेहरा, गर्दन और हाथ पर बनती हैं, क्योंकि अल्ट्रावायलेट किरणें त्वचा के प्रोटीन के टूटने के प्रोसेस को तेज करती हैं। ये समय से पहले त्वचा की उम्र बढ़ने का कारण बनती हैं।
सूरज की किरणें, स्मोकिंग, प्रदूषण खराब डाइट, गलत तरीके से सोने और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल स्किन की निचली परत में टिश्यू की गिरावट को तेज कर सकता है। धूम्रपान उम्र बढ़ने के प्रोसेस को भी बढ़ाता है, जिससे त्वचा में कोलेजन कम हो जाता है। ओरेगन यूनिवर्सिटी की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल फोन से निकलने वाली नीली रोशनी से न्यूरोडीजनरेशन का खतरा है।
ये भी पढ़ें- सर्वाइकल से रहते हैं परेशान, 4 एक्सरसाइज देंगी तुरंत आराम
इसमें धीरे-धीरे सवेनेट केमिकल का लेवल कम होता है, जो एनर्जी प्रोडक्शन प्रभावित करता है। त्वचा की उम्र बढ़ने के साथ रेखाएं स्थाई हो जाती हैं। माथे व आंखों के पास पहली महीन रेखाएं 20 की उम्र में आ सकती हैं। 30 की उम्र तक लाइनें बढ़ जाती हैं। 40-50 की उम्र में आंखों के नीचे व मुंह के आसपास भी गहरी रेखाएं आती हैं।
पीठ के बल सोना कर सकता है झुर्रियों से बचाव
मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी में जैव रसायन विज्ञान के प्रोफेसर माइकल शेरेट के अनुसार, अगर आप करवट या पेट के बल की स्थिति में ज्यादा सोते हैं, तो चेहरे पर दबाव आगे की रेखाओं को प्रेरित कर सकता है। ऐसे में संभव हो तो अपनी पीठ के बल सोएं।
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
2 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
4 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
6 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
7 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
11 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines