World Anesthesia Day 2025: हर साल 16 अक्टूबर के दिन विश्व एनेस्थीसिया डे मनाया जाता है. 16 अक्टूबर के ही दिन साल 1846 में पहली बार एनेस्थीसिया का सफल इस्तेमाल हुआ था और इसीलिए यही दिन एनेस्थीसिया डे मनाने के लिए चुना गया. एनेस्थीसिया (Anesthesia)को लेकर लोगों को जागरुक करने, जरूरी जानकारी देने और इसके इस्तेमाल के फायदे या साइड इफेक्ट्स बताने के मकसद के साथ हर साल यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है. एनेस्थीसिया में एक तरह का ड्रग इस्तेमाल किया जाता है जिसे एनेस्थेटिक्स कहते हैं. मेडिकल प्रोसीजर के दौरान एनेस्थीसिया का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें शरीर के किसी एक हिस्से को सुन्न कर दिया जाता है जिससे सर्जरी बिना दर्द महसूस किए हो सकती है. वहीं, जनरल एनेस्थीसिया में मरीज बेहोश हो जाता है या गहरी नींद में सो जाता है. यहां जानिए किन लोगों को एनेस्थीसिया नहीं दिया जा सकता है और किन लोगों पर इसका असर नहीं होता.
किन लोगों को एनेस्थीसिया नहीं दिया जा सकता है
एनेस्थीसिया सभी को दिया जाता है लेकिन कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें है जिनमें व्यक्ति को एनेस्थीसिया देने पर कोंप्लिकेशंस आ सकती हैं.
ज्यादा उम्र – जिनकी उम्र ज्यादा है उन्हें एनेस्थीसिया देने में दिक्कत आती है.
डायबिटीज – डायबिटीज की कंडीशन में भी एनेस्थीसिया देने से पहले सोचना पड़ता है.
किडनी की दिक्कतें – अगर व्यक्ति को किडनी की दिक्कतें हों तो एनेस्थीसिया देना मुश्किल होता है.
एनेस्थीसिया एलर्जी – जिन लोगों को एनेस्थीसिया की एलर्जी हो या फिर जिनके परिवार में किसी को मलाइनेंट हाइपरथर्मिया या एनेस्थीसिया की एलर्जी रही हो उन्हें एनेस्थीसिया देने से परहेज किया जाता है.
इन दिक्कतों में भी एनेस्थीसिया देने से पहले सोचना पड़ता है –
- जिन लोगों को फेफड़ों की बीमारी जैसे अस्थमा या क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज हो.
- दिल की दिक्कतें हों, हाई ब्लड प्रेशर हो या फिर स्ट्रोक्स का खतरा हो
- स्लीप एपनिया की दिक्कत होना
- धूम्रपान करने वाली लोग
- सीजर्स आना या न्यूरोलॉजिकल डिसोर्डर होना.
किन लोगों पर एनेस्थीसिया का असर नहीं होता
यह बेहद रेयर है कि लोगों पर एनेस्थीसिया का असर नहीं होता है. लेकिन, कुछ कंडीशंस हैं जिनमें एनेस्थीसिया की आम डोज से ज्यादा डोज मरीज को देनी पड़ सकती है. जेनेटिक म्यूटेशन में जिन नर्व्स को एनेस्थीसिया टार्गेट करता है वो नर्व्स कम रिस्पोंसिव होती हैं. जिन लगों की मलाइनेंट हाइपरथर्मिया की फैमिली हिस्ट्री रही हो उनपर एनेस्थीसिया का बुरा असर दिख सकता है या असर नहीं होता है.
मेटाबॉलिज्म, नियमित रूप से सिगरेट या शराब पीने वाले या जिन्हें कई बीमारियां हैं और वो इन सब बीमारियों की दवा ले रहे हैं, उनपर एनेस्थीसिया का असर ( Anesthesia Effect) निर्धारित नहीं किया जा सकता है.
एनेस्थीसिया के साइड इफेक्ट्स क्या होते हैं
मरीज को एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद शरीर पर कुछ लक्षण या साइड इफेक्ट्स नजर आ सकते हैं –
- मसल्स में दर्द होना
- पीठ में दर्द होना
- पेशाब करने में दिक्कत होना
- थकान होना
- सिर में दर्द
- ठंड लगना
- खुजली होना
- उल्टी होना, जी मितलाना
- इंजेक्शन जिस हिस्से पर लगा है वहां दर्द होना और त्वचा का लाल पड़ना
- गले में दर्द महसूस होना.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – World Food Day 2025: कब्ज में क्या खाना चाहिए? यहां जानिए कौन सी 10 चीजें मल को पतला करती हैं
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 hr agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
16 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
19 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
20 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
21 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
21 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
23 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines