हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सर्दियों में बार-बार क्यों होता है खांसी-जुकाम? जानिए कारण और बचाव के तरीके

Winter Health Tips: ठंड का मौसम आते ही सर्दी-खांसी के मामले भी तेजी से बढ़ते हैं। दरअसल, इस मौसम में हमारी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखें।

विज्ञापन
Image Credit: Freepik

Winter Health Tips: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और बदलते मौसम के साथ ही हमारे शरीर की इम्युनिटी भी कमजोर होती है। ऐसे में कमजोर इम्युनिटी के कारण हम कई तरह के इंफेक्शन और बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। ठंड के मौसम में अक्सर कई लोगों को सर्दी-जुकाम की दिक्कत होने लगती है, जो उनके रोज के कामों में रुकावट बनती है।

सर्दियों के महीनों में, बार-बार होने वाली सर्दी हमारी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए जरूरी है कि सेहत का ख्याल रखने के साथ-साथ कुछ जरूरी बातों को भी ध्यान में रखा जाए।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel 

सर्दियों में लगातार होने वाली खांसी-सर्दी से राहत पाने के कुछ टिप्स के बारे में दिल्ली से Bhagat Chandra Hospital के Dr Manish Jain ने बताया। इस बारे में बताते हुए कहा कि एक अच्छी हेल्थ के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना काफी जरूरी है। इसके लिए आप ताजे फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज से भरपूर डाइट को अपना सकते हैं। इसके साथ ही पानी और हर्बल चाय जैसे लिक्विड से भी शरीर को पोषण दे सकते हैं। इसके अलावा सेहतमंद रहने के कुछ अन्य टिप्स भी बताएं-

  • कुछ भी खाने से पहले या बाद में अच्छे से हाथ धोएं।
  • अपने चेहरे को बार-बार छूने की कोशिश न करें। क्योंकि हाथों की गंदगी हमारे चेहरे पर लगती है और फ्लू या कोई इंफेक्शन हो सकता है।
  • आप सफाई का ध्यान रखेंगे तो वायरल संक्रमण से बचाव होगा।

ये भी पढें- क्या है वो बीमारी, जिसने ली CID फेम Dinesh Phadnis की जान, लक्षण और बचाव के तरीके जानें 

  • अस्थमा और सीओपीडी से ग्रस्त लोगों को इन्फ्लूएंजा और न्यूमोकोकल वैक्सीन लगवाएं। यह वैक्सीन स्मोकिंग करने वालों और प्रदूषित जगहों के लोगों के लिए फायदेमंद है।
  • सर्दियों मे हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि आप हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाएं और खुद को सेफ रखें।
  • इसके अलावा आप गुनगुना पानी पिएं। एकदम ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। ये भी सर्दी-खांसी और गले की खराश की वजह बन सकता है।

सर्दी-खांसी के लिए घरेलू उपाय, देखें ये डॉ. हंसाजी योगेन्द्र की ये Video

हेल्दी डाइट फॉलो करें

वहीं, Dr Manish Jain ने ये भी बताया कि सर्दियों के मौसम में बार-बार सर्दी लगना समस्या बन सकता है। ऐसे में अपनी इम्युनिटी को स्ट्रांग करने के लिए विटामिन और मिनरल्स, खासकर विटामिन सी और जिंक से भरपूर वाले संतुलित भोजन को रूटीन में शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही हाइड्रेटेड रहें।

बच्चों के लिए सर्दी और फ्लू के मौसम में कैसे करें बचाव, इस Video में देखें- Dr. Sumit Gupta, Best Pediatrician Ghaziabad- Manipal Hospital 

https://www.youtube.com/watch?v=W1WHfP7_iec

रोजाना व्यायाम करें

डेली एक्सरसाइज की मदद से इम्युनिटी और आपके पूरे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में हेल्प मिलती है। इसके अलावा खुद को ठंड से बचाकर रखने के लिए गर्म कपड़े पहनें। भी ध्यान रखें कि आपके आसपास का माहौल साफ हो।

इन बातों का रखें ध्यान 

सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए प्रॉपर आराम करें, हर्बल चाय जैसे गर्म तरल पिएं। ऐसा करने से बंद नाक में राहत मिलती है। पेन किलर टेबलेट, डिकॉन्गेस्टेंट या गले के लिए ओवर-द-काउंटर दवाएं भी समस्या को कम कर सकती हैं। हालांकि, अगर फिर भी लक्षण बने रहते हैं, तो सही उपचार के लिए डॉक्टर से मिले और सलाह लें।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें