Winter Care Tips: धीरे-धीरे ठंड बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में गिरते तापमान और इसके कारण हर तरफ कोहरा दिख रहा है। लगातार बढ़ते कोहरे के कारण सुबह और रात के समय सही से नजर आना मुश्किल होता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि ठंड के मौसम में घने कोहरे के बीच बाहर निकलने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए।
भारत में दिसंबर से लेकर जनवरी तक काफी ठंड रहती है, जिसमें घना कोहरा, धुंध और शीतलहर का कहर चरम पर होता है। ऐसे घने कोहरे में सेहत पर असर न हों, इसके लिए कुछ जरूरी सावधानियां रखनी चाहिए, जिससे हमारी तबीयत ठीक रहे और हम बीमार न हो। आइए जान लेते हैं कि सर्दियों में घने कोहरे में निकलने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए, ताकि खुद को हेल्दी और सेफ रख पाएं।
घने कोहरे में सुरक्षित रूप से गाड़ी कैसे चलाएं, देखें ये Video-
गर्म कपड़े पहनें
घने कोहरे में बाहर निकलने से पहले अच्छे गर्म कपड़े जैसे- टोपी, स्कार्फ, स्वेटर, ग्लव्स, मोजे और जूते पहनें। कपड़े ऐसे पहनें जिससे आप आराम महसूस कर पाएं। ज्यादा कपड़े पहनने से भी सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में रोजाना सुबह करें ये 6 काम, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
मास्क जरूर पहनें
कोहरे और प्रदूषण के छोटे-छोटे पार्टिकल्स पाए जाते हैं, जो नाक और मुंह के माध्यम से आपकी बॉडी में अंदर चले जाते हैं और हम बीमार हो जाते हैं। ऐसे में खुद को सेफ रखने के लिए हमेशा कोहरे में निकलते समय मास्क पहनें। मास्क टाइट होने पर भी सांस लेने में परेशानी होती है और ज्यादा ढीला होने पर प्रदूषण के कण चले जाते हैं, इसलिए फ्लेक्सिबल मास्क पहनना चाहिए।
शरीर को मॉइश्चराइज करें
बाहर निकलने से पहले शरीर को किसी अच्छे माइल्ड मॉइश्चराइजर से मॉइस्चराइज करें। क्योंकि इससे आपकी स्किन डैमेज होने से बचेगी और ड्राईनेस से बचाव होगा।
ट्रैफिक नियमों को फॉलो करें
सर्दियों में विजिबिलिटी कम होने पर एक्सीडेंट ज्यादा होते हैं। ऐसे में ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। इससे आप सुरक्षित रहेंगे।
खाली पेट न बाहर निकलें
सर्दी के मौसम में कभी भी खाली पेट नहीं रहना चाहिए। खासकर घर से बाहर निकलने से पहले आपका पेट भरा रहना चाहिए। क्योंकि खाली पेट रहने से भूख लगती है और अगर बाहर का कुछ खा लेते हैं, तो इससे पेट को परेशानी हो सकती है। इसलिए पेट को हमेशा भरा हुआ रखें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
15 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines