हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या आप जानते हैं सदाबहार फूल के ये 7 फायदे? आचार्य बालकृष्ण ने बताया किस बीमारी में काम आते हैं ये फूल

Sadabahar Phool: सदाबहार फूल एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. ऐसे में यहां जानिए इन फूलों के इस्तेमाल से कौन-कौन से रोग दूर हो सकते हैं. आचार्य बालकृष्ण बता रहे हैं सदाबहार फूलों के क्या-क्या फायदे हैं.

विज्ञापन
सदाबहार फूल का क्या फायदा है?

Sadabahar Phool Ke Fayde: सदाबहार फूल का वैज्ञानिक नाम कैथेरेंथस रोजेस है. इस फूल को सदाबहार या नयनतारा कहते हैं. अक्सर सड़कों के किनारों पर या घर की दीवारों पर ये फूल लगे हुए दिख जाते हैं. इन्हें तोड़कर लोग बालों में तो खूब लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं सदाबहार फूल के एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं. आयुर्वेद में खासतौर से इन फूलों का इस्तेमाल किया जाता है. इसी बारे में बता रहे हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna). आइए आचार्य बालकृष्ण से ही जानें बारह महीने खिलने वाले सदाबहार फूल के क्या फायदे होते हैं.

यह भी पढ़ें – ठंडे दूध में मिलाकर पी ली यह चीज तो बवासीर से मिल जाएगा छुटकारा, बाबा रामदेव ने कहा 3 से 7 दिनों में दिखने लगेगा असर

सदाबहार फूलों के 7 फायदे

डायबिटीज में फायदेमंद है सदाबहार फूल

विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण का कहना है डायबिटीज के मरीजों (Diabetes Patients) को सदाबाहर फूलों से फायदा मिल सकता है. इस्तेमाल के लिए आपको सदाबहार की पत्तियां लेनी हैं. एक करेला और एक टमाटर लेकर गर्म पानी से धोएं और फिर इन्हें पीसकर जूस निकाल लें. इसी जूस में सदाबहार की पत्तियां और 5 से 6 सदाबहार फूल पीसकर पी लें. इससे डायबिटीज में फायदा मिलेगा.

साफ होगी किडनी

विज्ञापन

जिन लोगों को किडनी की समस्याएं हैं या फिर किडनी की दिक्कतें होने लगी हैं वे भी सदाबहार फूल, टमाटर और करेले का रस पी सकते हैं. इससे किडनी की परेशानी दूर होगी, टॉक्सिंस शरीर से निकल जाएंगे और पेशाब खुलकर आएगा सो अलग.

ततैया काटने पर करें प्रयोग

विज्ञापन

अगर किसी को कोई ततैया काट ले तो सदाबहार के पत्तों का रस निकालकर उस जगह पर लगा लें. इन पत्तों का रस ततैया के जहर को दूर करता है और सूजन को रोकता है.

रक्त दोष होते हैं दूर

विज्ञापन

शरीर में अगर रक्त दोष हो तो उससे शरीर पर फुंसी, फोड़ा या गुमड़ी निकलने लगते हैं. ऐसे में सदाबहार के फूल काम आते हैं. इन फूलों को खाने पर ये दिक्कतें दूर हो जाती हैं या इन फूलों को मसलकर फोड़े-फुंसी पर लगाया जा सकता है. आप सदाबहार को चबाकर ना खाना चाहें तो इसे निगल भी सकते हैं.

शारीरिक शक्ति बढ़ती है

विज्ञापन

सदाबहार का फूल ही नहीं बल्कि जड़ भी बेहद फायदेमंद होती है. इस्तेमाल के लिए सदाबहार की जड़ को 100 ग्राम लेकर 400 ग्राम मिश्री में मिलाकर पाउडर बना लें. इसे सुबह-शाम खाली पेट एक चम्मच ले लें. इसे एक बार सुबह के समय भी लिया जा सकता है. आचार्य की सलाह है कि इस जड़ को साफ करके पानी में उबालकर पिया जाए तब भी शरीर को फायदा मिलता है.

मोटापा कम करेगा सदाबहार

विज्ञापन

सदाबहार के फायदे मोटापा कम करने में भी नजर आते हैं. सदाबहार की 2 से 3 पत्तियों और थोड़ी सी जड़ को पानी में उबालकर इसे खाली पेट पी लिया जाए तो इससे मोटारा कम होने लगेगा. यह पानी फैट बर्न करने में मदद करता है.

घाव भरेगा सदाबहार

विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि अगर किसी को चोट लगी है और चोट से पस निकल रहा है तो उसपर सदाबहार की जड़ को लगाया जा सकता है. सदाबहार की जड़ को किसी सतह पर घिस लें और उसके बाद घाव पर लगाएं. घाव भरने लगेगा, घाव सूख जाएगा और इंफेक्शन की संभावना कम होने लगेगी.

इस तरह भी कर सकते हैं सेवन

आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि ये फूल ताजे खाए जा सकते हैं या फिर सदाबहार के फूलों को सुखाकर और पीसकर रखा जा सकता है. इस पाउडर को पानी या दूध में मिलाकर लिया जा सकता है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि ये फूल स्वाद में कड़वे होते हैं.

यह भी पढ़ें- जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो इस तरह मिलेगा छुटकारा, बाबा रामदेव ने बताया आर्थराइटिस का रामबाण इलाज

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola