स्लो प्वाइजन क्या है?
स्लो पॉइजन में थैलियम का नाम बताया जा रहा है। यह एक ऐसा स्लो पॉइजन है, जो धीरे-धीरे शरीर पर असर करता है। अगर कोई थैलियम के संपर्क में आता है, तो इसके शुरुआती 48 घंटे में वोमिटिंग, डायरिया, सर घूमने जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। कुछ दिन में शरीर के सिस्टम को डैमेज करने लगते हैं। इसका असर मसल्स पर भी दिखता है।
यहां तक कि इंसान की मेमोरी चली जाती है और पीड़ित कोमा में चला जाता है, जिससे कुछ दिनों में ही मरीज की मौत हो जाती है। जहर में ज्यादा जहरीले केमिकल शामिल होते हैं, जैसे साइनाइड, पेंट थिनर, या घरेलू सफाई प्रोडक्ट हैं। ये बहुत से जहर ऐसे पाएं जाते हैं, जिन्हें निगलने, सांस के जरिए लेने या किसी और तरह लेने से शरीर पर तुरंत असर करता है।
स्लो प्वाइजन के लक्षण
- मतली आना
- वोमिटिंग होना
- शरीर में दर्द होना
- सांस लेने में परेशानी
- दौरा पड़ना
- भ्रम या त्वचा का रंग बदलना
स्लो पॉइजन उस जहर को कहते हैं जिसे दिए जाने पर पीड़ित के शरीर में लक्षण घंटों, दिनों या महीनों तक नजर नहीं आते हैं। इस तरह का मामला ज्यादा जानलेवा होता है, क्योंकि पीड़ित को उपचार की जरूरत महसूस नहीं होती है और जब होती है तब तक काफी देर हो जाती है।
जहर का पता कैसे लगता है?
अगर किसी की मौत हो जाती है तो इसकी वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम किया जाता है और अगर पोस्टमार्टम के बाद भी साफ नहीं होता है तो विसरा की जांच कराई जाती है।
क्या है विसरा (Viscera)?
विसरा शव से लिए गए खास सैंपल को कहते हैं। इसमें शरीर के कोमल अंदर के अंगों (फेफड़े, दिल और पाचन तंत्र, उत्सर्जन(Excretion) और रिप्रोडक्टिव सिस्टम के अंग शामिल होते हैं) के छोटे भाग को जमा करते हैं। इसके बाद विसरा की जांच होती है।
अगर किसी की मौत जहर से हुई है तो उसके शरीर के अंदर के अंगों में जहर का असर रहता है और मृतक को कौन सा जहर दिया गया यह पता करने के लिए विसरा की टॉक्सिकोलॉजिकल जांच कराई जाती है। जांच से पता चल जाता है कि मृतक को कौन सा जहर दिया गया था।
ये भी पढ़ें- शहद शुद्ध है या नहीं, घर बैठे कर सकते हैं जांच, जानें कैसे?
संबंधित खबरें
भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
8 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
10 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
12 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
13 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
16 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
18 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
20 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines