Vitamin E Benefits: विटामिन ई वसा में घुलनशील विटामिन है. यह शरीर के लिए सबसे पावरफुल विटामिन कहा जाता है. विटामिन ई शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करता है, एजिंग साइन कम करता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर करके बीमारियों का खतरा कम करने में असरदार है. इस विटामिन से खून के थक्के नहीं जमते और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से लेकर मांसपेशियों, इम्यूनिटी, त्वचा और बालों को भी फायदा मिलता है. ऐसे में विटामिन ई की कमी शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाती है. न्यूट्रिशनिस्ट आशिमा आचंतानी का कहना है खाने कि एक ऐसी चीज है जिसके सेवन से शरीर को 100% विटामिन ई मिलता है. आइए जानते हैं आशिमा किस चीज को खाने की सलाह दे रही हैं.
क्या खाने पर मिलता है 100% विटामिन ई | How to get 100% percent vitamin E
न्यूट्रिशनिस्ट आशिमा आचंतानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि अगर आप दिन में 2 चम्मच सूरजमुखी के बीज लेते हैं तो इससे आपको 100% मिलता है जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और ढेरों एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं.
ऐसे में अगर आप भी विटामिन ई की भरपूर मात्रा चाहते हैं तो सूरजमुखी के बीज रोजना खाने शुरू कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें –किस विटामिन की कमी से पैर में दर्द होता है?
किन-किन चीजों में होता है विटामिन ई
- बादाम
- हेजलनट्स
- मूंगफली
- गेंहू के बीज का तेल
- सोयाबीन का तेल
- पालक
- ब्रोकोली
- शकरकंद
- कद्दू
- एवोकाडो
- आम
- कीवी
विटामिन ई की कमी के क्या लक्षण हैं
- विटामिन ई की कमी होने पर मसल्स का बैलेंस कम होने लगता है जिससे व्यक्ति का संतुलन बिगड़ता है और उसे चलने में दिक्कत होने लगती है.
- मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं. पैरों में खासतौर से दर्द रहता है और कमजोरी महसूस होती है.
- पेरिफेरल न्यूरोपैथी की दिक्कत होती है जिससे पैर में झुनझुनी हो सकती है या पैर सुन्न पड़ जाते हैं.
- देखने में दिक्कत होने लगती है.
- कमजोरी इम्यूनिटी के कारण शरीर तेजी से रोगों का शिकार होने लगता है.
- विटामिन ई की कमी अनीमिया की भी वजह बन सकती है.
यह भी पढ़ें – ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए क्या खाना चाहिए? Baba Ramdev ने बताया ठंड भगाने के लिए खाएं ये चीज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
11 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
15 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
16 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
16 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines