Diabetes Diet: डायबिटीज में अपने खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. अगर सही चीजें ना खाई जाएं तो ब्लड शुगर जरूरत से ज्यादा गिर सकती है या एकदम से बढ़ सकती है. ब्लड शुगर स्पाइक (Blood Sugar Spike) होने की संभावना आमतौर पर ज्यादा रहती है और इससे तबीयत बिगड़ जाती है. ऐसे में डायबिटीज के मरीज को मधुमेह के अनुकूल ही भोजन करना होता है. मरीज का आहार संतुलित, सुसंगत और शुगर संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने वाला होना चाहिए. इसी बारे में बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट प्रीतिका श्रीनिवासन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि डायबिटीज के मरीजों को कौन सी 12 चीजें अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए. आप भी जानिए कौन से हैं ये हेल्दी फूड्स.
डायबिटीज के मरीज को जरूर खानी चाहिए ये चीजें
मूंग की दाल – इस दाल में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और यह प्रोटीन और फाइबर की अच्छी स्त्रोत है.
अलसी के बीज – हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar) में अलसी के बीज खाने पर यह ब्लड शुगर कम करने में असरदार है. यह फाइबर से भरपूर और ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक अच्छा स्त्रोत है.
ज्वार – हाई फाइबर वाला ज्वार ग्लूकोज रिलीज को कम करता है. इससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है.
दालचीनी – इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में दालचीनी का असर दिखता है. दालचीनी से लिपिड प्रोफाइल भी बेहतर होती है.
काली मिर्च – एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर काली मिर्च ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करती है. इसे खाने पर शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं.
सूखा अदरक – सूखे अदरक (Dry Ginger) के सेवन से ब्लड शुगर रेग्यूलेट होती है. इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है.
हल्दी – हल्दी खाने पर ब्लड शुगर कंट्रोल होने में मदद मिलती है. इससे शरीर को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं और वेट मैनेजमेंट में भी सहायता मिलती है.
आंवला – विटामिन सी से भरपूर आंवला फाइबर से भरपूर होता है. इसे खाने पर ब्लड शुगर रेग्यूलेट होता है, इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है और यह दिल की सेहत को भी दुरुस्त रखता है.
करी पत्ते – डायबिटीज मैनेज करने के लिए करी पत्ते (Curry Leaves) खाए जा सकते हैं. करी पत्ते फाइबर से भरपूर होते हैं, इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं और ये इंसुलिन एक्टिविटी को बेहतर करते हैं.
अनार – लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला यह फल एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है और दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में भी मददगार है. इसे डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं.
नारियल पानी – डायबिटीज में नारियल पानी पीना फायदेमंद हो सकता है. यह लो कैलोरी वाला शुगर फ्री बेवरेज है जिससे वेट मैनेजमेंट में भी मदद मिलती है.
बिलवा फल – यह ब्लड शुगर रेग्यूलेशन में मददगार हो सकता है. इसका लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और यह इंसुलिन को भी फायदे देता है.
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, इन चीजों को खानपान का हिस्सा बना लिया जाए तो डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलेगी और शुगर पेशेंट्स की सेहत दुरुस्त रहेगी सो अलग.
यह भी पढ़ें – पान के पत्ते को ऐसे खाने पर निकल जाएगी पेट में दबी हुई गैस, यहां जानिए पेट फूलने को कैसे कम करें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
17 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
19 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
20 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
21 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines