Weight gain tips: क्या आप वजन बढ़ाना चाहते हैं? ये सवाल इसलिए क्योंकि आज जिस तरह मोटापा और बढ़ा हुआ वजन एक बड़ी समस्या है, ठीक उसी तरह कई लोग दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं। अगर आप भी वजन बढ़ाना चाहते हैं तो केले को डाइट में शामिल करें। केला आपको कई बीमारियों से बचाने के साथ दुबले-पतले शरीर से निजात दिला सकता है। केले में विटामिन और पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
सेहत के लिए फायदेमंद केला
अगर केले में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, सी और बी-6, लोहा, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, सोडियम, पोटेशियम पाए जाते हैं, जो शरीर को पर्याप्त प्रोटीन ऐर पोषण देते हैं। इसके अलावा प्राकृतिक शर्करा जैसे सुक्रोज, फ्रक्टोज और ग्लूकोज पाए जाते है
कैसे वजन बढ़ाएं
डाइट एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो डाइट में हाई कैलोरी फूड्स को शामिल करें। इसके अलााव प्रोटीन रिच और डेयरी प्रोडक्ट्स, स्टार्च प्रोडक्ट्स भी खाना शुरू करें। आपको वजन बढ़ाने के लिए एक्सपर्ट्स की सलाह पर कुछ खास वेट गेन एक्सरसाइज करना होगा।
वजन बढ़ाने के लिए ऐसे करें केले का सेवन
दूध-केला
दूध-केला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। आप खाली पेट दूध-केले का सेवन करें। क्योंकि केले में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती हैं जो शरीर को ना सिर्फ एनर्जी देती है और वेट बढ़ाने में मददगार हैं।
घी-केला
केले को घी में मिलाकर खाने से वजन बढ़ता है। आप 2 केलों को अच्छी तरह से मैश करके इसमें 1 चम्मच देसी घी मिलाएं। इसे रोज सुबह नाश्ते में एड करें। इनसे कैलोरी और फैट एक साथ मिल जाते हैं, जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।
ओट्स-केला
ओट्स और केला भी वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए आप सबसे पहले ओट्स को दूध में उबाल लें। फिर इसमें घी डालें। इसके बाद केले के स्लाइस डालें। तीनों को मिक्स करें और सेवन कर लें। ऐसा करने से वजन बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
23 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines