Vitamin C Symptoms On Skin: अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए हेल्दी डाइट के साथ-साथ भरपूर पानी पिएं। कुछ फूड्स हमें डाइट में ऐसे शामिल करने चाहिए, जो विटामिन सी से भरपूर पाए जाते हैं। विटामिन सी जितना बालों और त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए जरूरी है, उतना ही इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए भी जरूरी है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन सी कमी होती है, उन्हें आंख, बाल और स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं।
विटामिन सी की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है और इसका असर आपके दांतों और नाखूनों पर भी पड़ता है। वहीं, त्वचा पर विटामिन सी की कमी के लक्षण भी नजर आने लगते हैं। अगर लंबे टाइम तक इसे इग्नोर करते हैं, तो यह समस्या का कारण बन सकता है। आइए विटामिन सी की कमी से स्किन पर क्या-क्या लक्षण दिखने लगते हैं, जानिए।
क्यों जरूरी है होता है विटामिन सी ?
विटामिन सी पानी में सोल्यूबल होता है। इसलिए अपनी डेली डाइट में विटामिन सी की जरूरत होती है। खाने-पीने की चीजों से विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता है। विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में नींबू, संतरा, आम, खट्टे फल और हरी सब्जियां शामिल करें। इसके अलावा कुछ मसालों और जड़ी-बूटियों में भी विटामिन सी मिलता है। कई बार जेनेटिक और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर के कारण भी शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाती है। अगर आप बहुत ज्यादा वर्कआउट करते हैं या डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो शरीर में विटामिन सी की कमी हो सकती है।
स्किन पर विटामिन सी की कमी के लक्षण
ड्राई स्किन होना
कई बार स्किन बहुत ज्यादा ड्राई और बेजान हो जाती है। स्किन की ऊपरी परत का बहुत ज्यादा रूखा होना विटामिन सी की कमी का संकेत होता है। हालांकि, कई बार क्लाइमेट चेंज और पानी की कमी के कारण से भी त्वचा रूखी होने लगती है।
घाव भरने में देरी
शरीर में विटामिन सी की कमी होने पर घाव या चोट भरने में काफी समय लगता है। कुछ लोग इसकी वजह समझ नहीं पाते हैं। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों के साथ भी ऐसा ही होता है, लेकिन विटामिन सी की कमी की वजह से चोट और घाव भरने में काफी समय लगता है।
झुर्रियां दिखना
अगर स्किन बहुत ज्यादा रूखी हो जाए तो चेहरे पर झुर्रियां जल्दी आने लगती हैं। त्वचा का रूखापन बढ़ने लगता है और चेहरे पर बुढ़ापा जल्दी दिखने लगता है। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है, तो इसका कारण विटामिन सी की कमी भी हो सकती है। विटामिन सी की कमी से आंखों के आसपास की त्वचा सिकुड़ने लगती है।
त्वचा पर चकत्ते पड़ना
अगर स्किन पर मुंहासे या चकत्ते हैं तो इसकी वजह शरीर में विटामिन सी की कमी हो सकती है। कई बार लोगों की त्वचा पर लाल रंग के छोटे-छोटे धब्बे दिखने लगते हैं। ये लक्षण विटामिन सी की कमी का इशारा करते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में शरीर के इन 5 अंगों पर होता है असर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
विटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
4 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
8 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
22 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines