हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Vitamin B-12 की कमी होने से भी नहीं आती नींद? जानें क्या कहती हैं रिपोर्ट

Vitamin B-12 Deficiency: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी आपको तरह-तरह की बीमारियां दे सकती हैं। नींद भी इसमें से एक हैं? आइए जानते है क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

विज्ञापन
photo credit-meta ai

Vitamin B-12 Deficiency: हमारा शरीर सेहतमंद रहने के लिए तरह-तरह के विटामिनों और पोषक तत्वों की डिमांड करता है। विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी माना जाने वाला विटामिन है। इसकी कमी होने से शरीर में और भी कई तत्व जैसे कि प्रोटीन, आयरन और अन्य विटामिनों की कमी हो जाती है। क्या नींद न आने की समस्या भी विटामिन बी-12 से जुड़ी हुई है? आइए समझते हैं।

नींद और विटामिन्स का संबंध

अगर किसी को कम नींद आती है, तो कहा जाता है कि उसके शरीर में विटामिन डी और ए की कमी है। लेकिन सिर्फ ये दो नहीं, बल्कि विटामिन बी-12 की कमी से भी आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है। दरअसल, बी-12 के लक्षणों में थकान और कमजोरी शामिल होते हैं। इस संबंध में ही लोग कहते हैं कि ज्यादा नींद आना विटामिन बी-12 की कमी का संकेत है, लेकिन एक हेल्थ रिपोर्ट दावा करती है कि नींद न आना भी विटामिन बी-12 कम होने का संकेत हो सकता है।

ये भी पढ़ें- भारत में संक्रमित बच्चों के लक्षण चीन से कितना खाते हैं मेल? 

क्या कहती है रिपोर्ट?

मेडिकल न्यूज टुडे में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2017 से 2018 के बीच एक रिसर्च हुई थी, जिसमें पाया गया कि विटामिनों की कमी इंसान को इनसोमिनिया, जो नींद से संबंधित एक डिजीज है, हो सकता है। इन विटामिनों की लिस्ट में विटामिन बी-12 भी था, जिसके बारे में रिपोर्ट कहती है कि विटामिन बी-12 बहुत कम हो जाए, तो नींद नहीं आती है और किसी के शरीर में विटामिन बी-12 जरूरत से ज्यादा हो जाए, तो उससे बहुत अधिक नींद भी आ सकती है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि नींद की आदतों में बदलाव के पीछे कारण विटामिन बी-12 हो, ऐसा हर किसी के शरीर में संभव नहीं है। बी-12 के साथ शरीर में मेलेटोनिन और मैग्नीशियम कम होने से भी नींद प्रभावित होती है।

विटामिन बी-12 कम होने के अन्य नुकसान

  1. हाथों-पैरों में झनझनाहट।
  2. हेयर फॉल की समस्या।
  3. स्किन और आंखों में पीलापन।
  4. थकान और कमजोरी महसूस करना।
  5. मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द।
  6. रोजमर्रा की चीजों को याद रखने में दिक्कत होना।
  7. भूख में कमी।

photo credit-freepik

ऐसे करें विटामिन बी-12 की कमी को दूर

  • दूध और सभी प्रकार के डेयरी आइटम्स का सेवन करें।
  • सर्दियों में खजूर, दूध और नट्स खाने से भी विटामिन बी-12 की कमी पूरी की जा सकती है।
  • इस सीजन में मिलने वाले साग जैसे मेथी, पालक और बथुआ भी बी-12 का सोर्स है।
  • चिकन, फिश और अंडे जैसे नॉनवेज आइटम्स भी विटामिन बी-12 का बेहतरीन सोर्स है।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में सिर्फ 21 दिन खा लें ये फूड, बॉडी में बढ़ जाएगा विटामिन बी-12

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें