Vitamin B-12 Deficiency: क्या आपको भी ऐसा लगता है कि किसी को बातें भूलने की लत लग गई है तो उसे बीमारी हुई है? दरअसल, डिमेंशिया नामक बीमारी इन दिनों काफी बढ़ गई है. ऐसे में कई बार गलतफहमी होती है कि इंसान को बीमारी हुई है या उसका शरीर किसी विटामिन की कमी से जूझ रहा है. विटामिन बी-12, जो हमारे न्यूरो सेल्स के लिए जरूरी विटामिन होता है. इसकी कमी होने से इंसान के अंदर डिमेंशिया जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, जबकि डिमेंशिया ऐसी बीमारी होती है जो मुख्य तौर पर बुजुर्गों को होती है.
महाराष्ट्र के रिक्शा चालक की खो गई थी याददाश्त!
हाल ही में एक केस सामने आया था जिसमें एक 44 वर्षीय रिक्शा चालक की याददाश्त कमजोर हो गई थी. इसके बाद परिवार वालों ने उसे डिमेंशिया का इलाज करवाने की सलाह दी. मगर जांच के बाद उसके दिमाग में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं दिखी लेकिन ब्लड टेस्ट ने सबको चौंका दिया. शख्स के शरीर में विटामिन बी-12 की बहुत अधिक मात्रा में कमी थी. इससे उसकी मानसिक स्थिति कमजोर होने लगी थी.
ये भी पढ़ें-Benefits of Elaichi Water: रोज इलायची का पानी पीने से क्या होगा? एक्सपर्ट से जानिए पीने का सही समय और तरीका
विटामिन बी-12 की कमी के ऐसे होते हैं लक्षण। Vitamin B-12 Deficiency Symptoms
- विटामिन बी-12 की कमी होने पर याददाश्त कमजोर हो जाती है.
- इस विटामिन की कमी होने से काम करने में फोकस की कमी देखी जाती है.
- विटामिन बी-12 की कमी होने से चक्कर आते हैं.
- विटामिन बी-12 की कमी से लोगों को भ्रम की समस्या भी पैदा होती है.
- बच्चों के शरीर में अगर विटामिन बी-12 कम होता है तो उनकी ब्रेन ग्रोथ प्रभावित होती है.
शरीर में विटामिन बी-12 की कमी के संकेत। Vitamin B-12 Warning Signs
- नाखून कमजोर होना.
- बहुत ज्यादा थकान महसूस करना.
- कम चलने के बाद भी पैरों में हमेशा दर्द रहना.
- आंखों, त्वचा और नाखून का रंग पीला होना.
- मसूड़ें-जीभ में सूजन होना.
विटामिन बी-12 की कमी दूर करने का उपचार क्या है?
विटामिन बी-12 की कमी दूर करने के लिए डाइट, सप्लीमेंट्स और इंजेक्शन की जरूरत होती हैं. अगर किसी के शरीर में विटामिन बी-12 का स्तर बहुत कम हो गया है तो उसे इंजेक्शन लेने पड़ते हैं. वहीं, अगर किसी के शरीर को निम्न स्तर पर विटामिन बी-12 की जरूरत है, उन्हें दवाएं और डाइट दोनों की सलाह दी जाती है.
शाकाहारियों के लिए दिक्कत ज्यादा क्यों?
दरअसल, शाकाहारी भोजन में विटामिन बी-12 की मात्रा मांसाहारी की तुलना में कम होती है. इसलिए, कई बार शाकाहारियों के शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाती है. इसलिए, उन्हें कभी-कभी इंजेक्शन भी देने पड़ते हैं. महाराष्ट्र के रिक्शा चालक के साथ भी ऐसा ही हुआ था क्योंकि वह भी शाकाहारी था.
विटामिन बी-12 के नेचुरल सोर्स
विटामिन बी-12 के लिए डाइट में मछलियां, मीट, चिकन और अंडा खाना चाहिए. चिकन और मटन लिवर में विटामिन बी-12 ज्यादा मात्रा में होता है. शाकाहारी लोग चुकंदर, स्क्वैश नट, पालक और मशरूम खा सकते हैं. डेयरी उत्पाद और फोर्टिफाइड अनाज खा सकते हैं.
ये भी पढ़ें-महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल कब खतरनाक हो जाता है? डॉक्टर ने बताया रिवर्स करने का आसान तरीका
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
5 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines