Varicose Veins Symptoms: वैरिकोज वेंस की परेशानी होने पर नसें एक जगह इकट्ठा होकर स्किन के बाहर से साफ दिखती है। वैरिकोज वेन्स मतलब यही है नसों का बढ़ जाना। यह दिक्कत शरीर की किसी भी नस के साथ हो सकती है। ज्यादातर ये पैरों की नसों में होता है। अगर कोई ज्यादा देर तक पैर के बल खड़े रहते हैं तो नसों पर दबाव पड़ता है।
वैरिकोज वेन्स स्किन के बाहर से नीले रंग की नजर आती हैं। वैरिकोज वेन्स और स्पाइडर वेन्स को कुछ लोग आम समझने लगते हैं। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है, क्योंकि स्पाइडर वेन्स ज्यादातर दर्दनाक होती हैं। यह शरीर में बल्ड से रिलेटड अन्य दिक्कतें पैदा कर सकती है। कभी-कभी नसों की ये परेशानी जख्म के सही होने में टाइम लगा देती है।
वैरिकोज वेंस के कारण
हार्मोन बदलाव- महिलाओं में यह परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है। मेनोपॉज के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव से वेन्स की परत ढ़ीली हो जाती हैं।
मोटापा- वजन ज्यादा है तो वैरिकोज वेन्स का खतरा ज्यादा रहता है।
उम्र- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, तो वैसे ही वैरिकोज वेन्स का खतरा भी बढ़ने लगता है। नसें कमजोर हो जाती हैं।
प्रेगनेंसी- प्रेगनेंसी भी वैरिकोज वेन्स का खतरा बढ़ा देती है। इस दौरान खून ज्यादा बनने लगता है और पैर से ऊपर की ओर बल्ड फ्लो कम हो जाता है।
जेनेटिक- अगर फेमिली में कोई वैरिकोज वेन्स से ग्रस्त था तो यह परेशानी आप में भी हो सकती है।
शरीर की पॉजिशन- वैरिकोज वेंस की परेशानी इस बात पर भी डिपेंड करती है कि शरीर ज्यादा से ज्यादा टाइम किस पॉजिशन में रहता है।
ये भी पढ़ें- ब्लड सर्कुलेशन कैसे करता है काम, क्या जानते हैं ये रुक भी सकता है, जानें कैसे?
वैरिकोज वेन्स के लक्षण
- जब ये समस्या होती है, तब नसें स्किन के बाहर से साफ दिखाई देती हैं और नीले रंग की हो जाती हैं।
- पूरे पैर में भारीपन रहता है
- देर तक बैठने या उठने के बाद दर्द होता है
- नसों में खुजली और जलन होती है
- तलवे में सूजन
- मांसपेशियों में ऐंठन
बचाव
- वजन कंट्रोल में रखें
- ज्यादा देर तक खड़े न रहें
- महिलाएं बिलकुल भी हील्स न पहने
- टाइट पैंट न पहने
- रोजाना एक्सरसाइज करें
- फाइबर का ज्यादा सेवन करें
- नमक कम खाएं
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
5 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
7 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
9 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
10 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
14 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines