Urine Problems In Females: लोगों का बिगड़ता खान-पान इन दिनों गंभीर बीमारी का कारण बन रहा है। खाने-पीने की समस्याओं से लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क बढ़ रहा है। इन दिनों महिलाओं में रुक-रुक कर पेशाब करने की समस्या आम हो गई है। हालांकि, यह गंभीर नहीं है लेकिन कुछ पैमानों पर नुकसानदायक हो सकती है। रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या किसी भी उम्र की महिला को हो सकती है। कुछ महिलाओं को यह परेशानी होती है और फिर अपने-आप सही भी हो जाती है। आइए समझते हैं इस बीमारी के बारे में, और क्या यह घातक समस्या है?
इस समस्या के कई कारण हैं
1. यूटीआई (UTI)
यह एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो यूरिन एरिया में इंफेक्शन के कारण होता है जिससे पेशाब रुक-रुक कर आता है।
2. मेनोपॉज और हार्मोनल चेंज
महिलाओं में यह समस्या हार्मोनल इंबैलेंस और मेनोपॉज के बाद भी होती है। इसमें महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन की कमी हो जाती है, जिस कारण रुक-रुक कर पेशाब आता है।
ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स
3. पथरी
ब्लैडर या किडनी में पथरी या किसी संक्रमण की वजह से भी रुक-रुक कर पेशाब की समस्या हो सकती है।
4. ब्लैडर सिंड्रोम
इसमें ब्लैडर में बार-बार कॉन्ट्रेक्शन होने से भी पेशाब रुक-रुक कर आता है। इस समस्या में तुरंत डॉक्टरी सलाह लेने को कहा जाता है।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
5. डायबिटीज
शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा अधिक होने से भी बार-बार और रुक-रुक कर यूरिन आता है। इसके अलावा, न्यूरो प्रॉब्लम्स में भी ब्लैडर पर इफेक्ट पड़ता है, जिससे पेशाब की समस्या आती है।
6. ब्लैडर में सूजन
महिलाओं के ब्लैडर में सूजन होने से भी रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या हो सकती है। यह यूरिन इंफेक्शन की समस्या को भी दर्शाता है।
7. पुरानी बीमारी
अगर आप पहले से भी किसी बीमारी से पीड़ित रह चुके हैं, जैसे – कोई सर्जरी होना या कैंसर की बीमारी।
बचाव के उपाय
- स्पाइसी फूड के सेवन से बचें।
- खूब पानी पिएं।
- रेगुलर एक्सरसाइज करें।
- स्वस्थ आहार खाएं।
- कॉफी इनटेक पर ध्यान दें।
- साफ-सफाई का ध्यान दें।
कब जाएं डॉक्टर के पास?
अगर आपको यूरिन एरिया में जलन, खुजली या बार-बार यूरिन से जुड़ी प्रॉब्लम हो रही है तो आपको एकबार डॉक्टर से कंसल्ट करने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
16 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
20 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
21 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines