Urine Symptoms: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों से किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। पेशाब में प्रोटीन आना भी ऐसा ही एक संकेत है, जिस पर समय रहते ध्यान देना जरूरी होता है। दरअसल, यूरिन हमारे शरीर का टॉक्सिन होता है, जो समय-समय पर बाहर निकलता है। कई बार पेशाब ही हमें शरीर के अंदर होने वाले बदलावों से रूबरू करवाता है। पेशाब में प्रोटीन निकलने की स्थिति को प्रोटीन्यूरियाकहा जाता है। किडनी की बीमारी के अलावा भी प्रोटीन का निकलना हमारे शरीर के लिए सही नहीं है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।
क्या है प्रोटीन्यूरिया?
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, जब पेशाब में पानी की मात्रा से अधिक प्रोटीन निकलता है तो ये लक्षण बताता है कि आपको निश्चित ही किडनी की कोई गंभीर बीमारी है। किडनी ही पेशाब को बाहर निकालने में मदद करती है। अगर गुर्दे हेल्दी होंगे तो वह प्रोटीन को शरीर की मांसपेशियों को प्रदान करेगा जबकि अस्वस्थ होने पर पेशाब के साथ बाहर निकालेगा।
ये भी पढ़ें- भारत में कितना फैला ब्रेस्ट कैंसर? जानें कारण, 6 संकेत और कैसे होगा बचाव
किडनी डिजीज का संकेत
अहमदाबाद के डॉक्टर सुनील वशिष्ठ बताते हैं कि प्रोटीन के साथ पेशाब आना किडनी की बीमारी का संकेत होता है। इसमें दोनों या कभी-कभी कोई एक किडनी भी खराब हो सकती है। हालांकि, इस बीमारी का इलाज डॉक्टर ही कर सकते हैं मगर हम यूरिन से प्रोटीन रिलीज होने की स्थिति को नियंत्रित कर सकते हैं। पेशाब में प्रोटीन रिलीज होने पर मुख्य तौर पर एक्यूट किडनी डिजीज होने की संभावना होती है।
एक्यूट किडनी डिजीज गुर्दों की सबसे गंभीर बीमारी होती है, जिसमें किडनी काम करना बंद कर देती है। इस वजह से शरीर में हानिकारक टॉक्सिन्स इकट्ठे होकर जमा हो सकते हैं। हालांकि, इस बीमारी में और भी कई संकेत दिखाई देते हैं:
- पेशाब कम आना।
- पैरों-हाथों में सूजन होना।
- किडनी में ब्लड सर्कुलेशन कम होता है।
- थकान और जी मिचलाना।
- सांस लेने में तकलीफ होना।
इस घरेलू उपाय से मिलेगी राहत
अगर किसी को पेशाब में प्रोटीन निकल रहा है तो उन्हें किडनी की जांच जरूर करवानी चाहिए। बीमारी होने पर उसका इलाज होगा लेकिन प्रोटीन की मात्रा को कम करने के लिए आप मरीज को सप्तपर्णी पेड़ की छाल का काढ़ा बनाकर सुबह और शाम 1 कप पिला सकते हैं।
ये भी पढ़ें-बुखार में गलत दवाई देना हो सकता है जानलेवा, डॉक्टर से जानें कारण
क्या है एक्यूट किडनी डिजीज?
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
7 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
10 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
12 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
12 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
14 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
15 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines