हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तुरंत उल्टी रोकने के लिए क्या करें? आचार्य बालकृष्ण ने बताया उल्टी रोकने का सबसे तेज़ तरीका क्या है

Vomiting Home Remedies: जी मितलाता है और उल्टी आती है तो रसोई की ही चीजों से इन दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण बता रहे हैं उल्टी से छुटकारा पाने के लिए क्या करना चाहिए.

विज्ञापन
उल्टी जैसा लगे तो क्या खाना चाहिए?

Ulti Rokne Ke Gharelu Upay: आचार्य बालकृष्ण आयुर्वेदिक एक्सपर्ट हैं और अपने सोशल मीडिया हैंडल से अक्सर ही स्वास्थ्य संबंधी सलाह शेयर करते रहते हैं. अपने ऐसे ही एक पोस्ट में आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) बता रहे हैं कि अगर उल्टी हो तो उससे किस तरह छुटकारा मिल सकता है. कुछ गलत खा पी लेने पर, ब्लोटिंग, अपच, गैस और डायरिया होने पर उल्टी (Vomiting) हो सकती है. वहीं, सफर के दौरान जी मितलाने लगता है और उलटी आ जाती है. ऐसे में उल्टी रोकने के लिए आचार्य बालकृष्ण का बताया नुस्खा आजमाया जा सकता है.

उल्टी रोकने के घरेलू उपाय

आचार्य बालकृष्ण ने बताया उल्टी हो रही हो और बंद ना हो रही हो तो आंवले के पाउडर में शहद मिलाकर चाट लें. इससे उल्टी की दिक्कत बंद हो सकती है. इसके अलावा, सूखा आंवला रातभर भिगोकर रखें और अगली सुबह इसका पानी छानकर पी लें. आंवला (Amla) खाने का एक तरीका यह भी है कि आप आंवले का ताज फल ही खा लें.

उल्टी से छुटकारा पाने के लिए आंवले का रस भी पिया जा सकता है. आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि आंवले का रस निकालकर इसे धूप में रखने के बाद इसे बोतल में भरकर रखा जा सकता है. इस तरह आंवले का रस खराब नहीं होता है. वहीं, आंवले के रस में मिश्री मिलाकर इसे शरबत की तरह पिया जाए तो इससे पेट भी साफ होगा और ताकत भी मिलेगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – पथरी को गलाने के लिए क्या खाना चाहिए? आचार्य बालकृष्ण ने कहा किडनी स्टोन में खा लीजिए ये पत्ते, पिघल जाएगी पथरी

किन कारणों से आती है उल्टी

विज्ञापन
  • क्रोनिक कंडीशंस जैसे गैस्ट्रोपेरेसिस और साइक्लिंग वॉमिटिंग सिंड्रोम के कारण उल्टी हो सकती है.
  • पेट की गड़बड़ी अपच का कारण बन सकती है.
  • मोशन सिकनेस (Motion Sickness) यानी सफर के दौरान उल्टी होती है.
  • साइकोलॉजिस्ट कारणों से उल्टी हो सकती है.
  • एंजाइटी में उल्टी आ सकती है.
  • बदबूदार जगह पर या कुछ खराब खाने पर उल्टी हो सकती है.

डॉक्टर से कब परामर्श करें

  • अगर उल्टी के साथ ही हार्ट अटैक जैसे लक्षण नजर आने लगें.
  • अगर लाइट सेंसिटिविटी महसूस हो, सिर का दर्द हो या गर्दन में अकड़न हो.
  • सिर की चोट के बाद अगर उल्टी होने लगे.
  • अगर उल्टी में खून निकलने लगे.
  • उल्टी के साथ ही पेट में दर्द हो और पेट के दाएं तरफ दर्द हो. यह अपेंडिक्स का लक्षण हो सकता है.

इन बातों का खासतौर से ख्याल रखें

विज्ञापन

सड़ा-गला ना खाएं – उल्टी ना आए इसके लिए पेट खराब करने वाला खाना ना खाएं. खासतौर से बाहर का सड़ा-गला खाने से परहेज करें.
पानी पिएं – दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
पोर्शन कंट्रोल करें – धीरे-धीरे खाएं और एक बार में कम-कम खाएं.
चबाकर खाएं – खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाएं.
लेट नाइट खाने से परहेज करें – देररात कुछ खाने से परहेज करें.
ट्रिगर्स पहचानें – जिन चीजों को खाने पर बार-बार उल्टी आती है उन्हें खाने से बचें.

यह भी पढ़ें – क्या बिना दवा के टाइफाइड ठीक हो सकता है? Baba Ramdev ने बताया टाइफाइड जल्दी ठीक करने के लिए क्या करें

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola