Typhoid Fever Symptoms: भारत में टाइफाइड बुखार पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ा है और 2023 से यह एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन गया है. देश में इलाज और जागरूकता होने के बावजूद यह बीमारी देश की बड़ी आबादी को अपनी चपेट में ले रही है. खास बात यह है कि अब टाइफाइड सिर्फ संक्रमण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस इसे और ज्यादा खतरनाक बना रहा है. हालिया स्टडी के आंकड़े ना सिर्फ चौंकाने वाले हैं, बल्कि आने वाले समय के लिए चेतावनी भी देते हैं. इस स्टडी के मुताबिक, साल 2023 में भारत में लगभग 49 लाख टाइफाइड बुखार के मामले दर्ज किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें- बेबी मसाज के दौरान क्या नहीं करना चाहिए? डॉक्टर ने बताया बच्चे की मालिश करने का सही तरीका क्या है
टाइफाइड बुखार क्या है?
टाइफाइड बुखार एक बैक्टीरियल संक्रमण है, जो गंदा पानी पीने या खराब खाना खाने से फैलता है. इसमें तेज बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द, कमजोरी और भूख ना लगना जैसे लक्षण नजर आते हैं. अगर वक्त पर इसपर ध्यान ना दिया जाए तो यह बीमारी गंभीर हो सकती है.
2023 में टाइफाइड के 49 लाख मामले
एक स्टडी के अनुसार, साल 2023 में भारत में टाइफाइड बुखार के करीब 49 लाख मामले सामने आए. इस दौरान लगभग 7,850 लोगों की मौत होने का अनुमान लगाया गया है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कुल मामलों में से करीब 30 प्रतिशत केस दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों से दर्ज किए गए हैं.
एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस से जुड़े हैं मामले
द लैंसेट रीजनल हेल्थ साउथईस्ट एशिया में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, टाइफाइड की वजह से हुए 7.3 लाख हॉस्पिटलाइजेशन में से लगभग 6 लाख मामले फ्लोरोक्विनोलोन-रेजिस्टेंस से जुड़े थे. यह एक चिंता का विषय है, क्योंकि फ्लोरोक्विनोलोन एक आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली एंटीबायोटिक है, लेकिन इसके प्रति बढ़ता प्रतिरोध से इलाज मुश्किल हो रहा है.
बच्चों में सबसे ज्यादा खतरा
स्टडी के मुताबिक, टाइफाइड के मामले लगभग 5 से 9 साल के बच्चों में पाए गए हैं और एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस के मामले सबसे ज्यादा हैं. वहीं, 6 महीने से 4 साल तक के बच्चों में हॉस्पिटलाइजेशन के मामले ज्यादा देखे गए हैं. इन आंकड़ों से पता चलता है कि बच्चों के लिए भी टाइफाइड खतरनाक है.
इसे भी पढ़ें- फोन पर बात करने से घबराहट क्यों होती है? कहीं आपको भी तो नहीं है यह डिसोर्डर? जानिए Call Anxiety क्या है
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
5 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
9 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
9 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
11 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
13 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines