Tumors Symptoms: सिरदर्द एक ऐसा लक्षण है जिसे हम में से ज्यादातर लोग रोजमर्रा की जिंदगी में कभी न कभी फील जरूर करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो बार-बार सिरदर्द होने पर इसका कारण गूगल या चैट जीपीटी पर ढूंढते हैं, तो शायद आपने भी ब्रेन ट्यूमर या कैंसर जैसे डरावने शब्द पढ़े होंगे। लेकिन सच यह है कि सिरदर्द के कई कारण हो सकते हैं और ट्यूमर उनमें से सबसे खतरनाक है। वैसे तो ये संभावना बहुत ही कम होती है कि आपका सिरदर्द ट्यूमर के कारण हो।
सिरदर्द के सामान्य कारण
माइग्रेन
साइनस संक्रमण
आंखों पर ज़ोर या तनाव
गलत शारीरिक मुद्रा
मानसिक तनाव
नींद की कमी
शुगर की कमी
शरीर में पानी की कमी
ये भी पढ़ें- सही से नहीं हो रहा पेट साफ तो सुबह-सुबह चबा लें बेल का पत्ता, आंतों की हो जाएगी सफाई, हार्ट भी रहेगा हेल्दी
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
एचसीजी कैंसर सेंटर, बोरिवली की रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. ऋद्धिज्योति तालुकदार बताते हैं कि सिर में ट्यूमर से जुड़ा सिरदर्द में कुछ विशेष लक्षण दिखाई देते हैं, जिनके आधार पर हम सामान्य सिरदर्द से उसे अलग पहचान सकते हैं लगातार और गंभीर यह सिरदर्द धीरे-धीरे बढ़ता है और समय के साथ तेज दर्द हो जाता है। यह लंबे समय तक बना रहता है और सामान्य सिरदर्द से ज्यादा परेशान करता है। इसके कई सार लक्षण होते हैं जैसे-
समय और ट्रिगर- यह अक्सर सुबह के समय या रात में अधिक होता है। लेटने या आगे झुकने पर यह बढ़ सकता है।
दवाओं से राहत नहीं- आमतौर पर यह ओवर-द-काउंटर पेनकिलर दवाओं से ठीक नहीं होता। साथ में अन्य लक्षण ट्यूमर जिस हिस्से में होता है, उसके अनुसार अन्य लक्षण भी होते हैं जैसे कि मतली या उल्टी, झटके (दौरे या मिर्गी) और देखने में दिक्कत
ट्यूमर के प्रकार
ब्रेन ट्यूमर दो प्रकार के हो सकते हैं जिसमें सौम्य (बेनाइन) और मलिग्नेंट शामिल है। डॉक्टर बताते हैं कि इलाज की सफलता ट्यूमर के प्रकार पर निर्भर करती है। इलाज में सामान्य सर्जरी, रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी का संयोजन शामिल होता है। वहीं अगर समय पर ट्यूमर की पहचान न हो तो यह दिमाग के जरूरी हिस्सों को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे बोलने की शक्ति, लकवा, अंधापन जैसी स्थायी अपंगताएं हो सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
डॉ. तालुकदार कहते हैं, टाइम इज ब्रेन की जितनी जल्दी पहचान होगी इलाज उतना ही आसान होगा। इसके लिए आप बार-बार सिरदर्द हो रहा हो तो उसे नजरअंदाज न करें, केवल दर्द निवारक दवाओं पर निर्भर न रहें, डॉक्टर से सलाह लें , ऑनलाइन जानकारी आपको जागरूक बना सकती है, लेकिन घबराएं नहीं और सही समाधान के लिए डॉक्टर के पास जरूरजाएं।
ये भी पढ़ें- Hair Care Tips: हेयर मास्क लगाने के बाद बालों को कैसे बनाए हाइड्रेट? ट्राई करें ये 3 तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
8 hrs agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
10 hrs agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
15 hrs agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
1 day agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
1 day agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
1 day ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
1 day agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
1 day agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines