Benefits of Tulsi Leaves: तुलसी के पौधे की हिंदू धर्म में काफी मान्यता है। लोग अक्सर अपने घरों में इसका पौधा लगाते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। तुलसी के पत्ते बड़े गुणकारी होते हैं, नियमित रूप से खाली पेट इनका सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। जानिए इन पत्तों के हेल्थ बेनेफिट्स
इम्यूनिटी बूस्टर
तुलसी के पत्तों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, रोज खाली पेट इसके 4 से 5 पत्ते खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप कई गंभीर बीमारियों के घेरे में आने से बच सकते हैं।
पाचन शक्ति मजबूत करें
तुलसी के पत्तों में एक ऐसा एंजाइम होता है जो गैस, अपच की समस्या को दूर करता है। रोज खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिलेगी। आप चाहे तो इन पत्तियों को गर्म पानी में उबालकर पी सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बढ़ती उम्र के साथ बढ़ेगी जवानी, सफेद नहीं होंगे बाल, ब्यूटी एक्सपर्ट से जानें 5 Beauty Tips
ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा
तुलसी के पत्ते खाने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल बैलेंस होगा, कोलेस्ट्रॉल ठीक रहने से बीपी की समस्या भी नहीं होगी। दिल के मरीजों को इन पत्तों के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
tulsi leaves
डायबिटीज में फायदेमंद
मधुमेह के मरीजों के लिए तुलसी के पत्ते रामबाण माने जाते हैं, इन पत्तों में मिथाइल युजेनॉल, कैरियोफिलिन होता है जो शरीर में इंसुलिन की मात्रा को कम नहीं होने देता। ऐसे में यह शरीर का ब्लड शुगर लेवल बैलेंस रखने में मदद करता है।
ओरल हेल्थ में भी लाभदायक
तुलसी के एंटीबैक्टीरियल होतेहैं, ये आपके दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। तुलसी के पत्ते चबाने से प्लाक साफ होता है। साथ ही मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए भी ये पत्ते खाए जा सकते हैं। तुलसी के पत्तों को खाने से मुंह के इंफेक्शन से भी बचा जा सकता है।
हेल्दी स्किन
तुलसी के पत्ते एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होते हैं, यह पत्ते आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से पिंपल्स और एक्ने से छुटकारा मिलेगा। तुलसी के पत्तों का पेस्ट बनाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Rice vs Roti: सेहत के लिए रोटी या चावल में से क्या है बेस्ट?
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
11 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
12 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
13 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
15 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines