Thyroid Healthy Diet: चुपके से आने वाली बीमारियों की लिस्ट में हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, फैटी लिवर, कैंसर के साथ ही एक और बीमारी भी शामिल है, जो हमारी हेल्थ पर असर कर सकती है और वो बीमारी है थायराइड। इसमें लोगों को लंबे समय तक पता नहीं चलता है और इलाज में देरी हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में यह ज्यादा घातक हो जाती है। थायराइड एक बहुत ही छोटी सा ग्लैंड होता है, लेकिन कई जरूरी फंक्शन्स को करने में मदद करता है।
सर्दियों में क्यों बढ़ती है थायराइड की प्रॉब्लम?
थायराइड ग्लैंड ही हमारी बॉडी को गर्म रखता है। ऐसे में जब सर्दी ज्यादा होती है, तो शरीर को गर्म रखने वाले इस ग्लैंड पर प्रेशर पड़ता है। हाइपोथायरायडिज्म के मरीजों में थायरोक्सिन हार्मोन शरीर में कम बनने से ठंड से लड़ने की शक्ति कम होने लगती है और सर्दी-कफ और बुखार आसानी से अटैक करते हैं।
थायरॉइड के लक्षण और सही निवारण क्या है, जानें इस Video में-
थायराइड मरीजों के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट
- थायराइड के मरीजों को खानपान पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। डाइट के अलावा एक्सरसाइज, स्ट्रेस और स्लीप पैटर्न पर काफी ध्यान देने की जरूरत है।
- थायराइड के मरीजों को हर तरह की सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा सब्जियों को अच्छे से पका कर खाएं।
- खाने के समय एक बार में ही ज्यादा न खाएं। थोड़ा-थोड़ा और चबा-चबाकर खाना अच्छा होता है।
सर्दी के मौसम में थायराइड क्यों बढ़ता है, जानें इस Video में-
ये भी पढ़ें- सर्दी-खांसी से नहीं मिल रहा छुटकारा? ये 10 घरेलू नुस्खे हैं कारगर
- ज्यादा से ज्यादा डाइट में राजमा, बींस शामिल करें। क्योंकि इसमें सेलेनियम होता है, जो थायराइड हार्मोन के प्रोडक्शन के लिए जरूरी होता है।
- कॉपर और आयरन से भरपूर डाइट लेना भी थायराइड मरीजों के लिए में बहुत लाभदायक रहता है।
- कैल्शियम से भरपूर खाने की चीज़ों को डाइट में शामिल करें। दही, पनीर, दूध ये सभी चीजें थायराइड वालों के लिए फायदेमंद होती हैं।
थायराइड में इन चीजों से करें परहेज
थायराइड के मरीजों को शराब, ग्रीन टी, कॉफी, चाय, जंक फ़ूड, प्रोसेस्ड फूड, कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
10 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
13 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
13 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
15 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
16 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines