Pregnancy And Baby: हर महिला के जीवन में एक ऐसा समय आता है जब वह खुद को प्रेग्नेंसी के लिए तैयार महसूस करती है. यह वह समय है जब कपल्स प्रेग्नेंसी के लिए ट्राई करने लगते हैं और कोशिश करते हैं कि जल्द से जल्द महिला कंसीव कर ले. प्रेग्नेंसी प्लान करने (Planning Pregnancy) से पहले आमतौर पर घर के हालात, आर्थिक स्थिति और बच्चे को समय दिया जा सकेगा या नहीं इन सब चीजों का ख्याल मन में आता है. लेकिन, डॉक्टर का कहना है कि प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले मां और बच्चे की सेहत से जुड़ी 3 चीजें हैं जिन्हें जान लेने के बाद ही बच्चे की प्लानिंग शुरू करनी चाहिए. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत ने पोस्ट शेयर करके बताया है कि बच्चा प्लान करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.
बच्चा प्लान करने से पहले जान लें ये बातें
अनीमिया – डॉक्टर का कहना है कि अगर मां को अनीमिया है या शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो बच्चे की ग्रोथ (Baby’s Growth) ना होने का रिस्क बढ़ जाता है. इससे पेट के अंदर की ग्रोथ नहीं हो पाती है और बच्चे के ओर्गन की ग्रोथ ठीक तरह से नहीं होती है. इसीलिए हीमोग्लोबिन का पता होना और हीमाग्लोबिन को ठीक करना बहुत जरूरी है.
फॉलिक एसिड – फॉलिक एसिड (Folic Acid) एक ऐसी दवाई है जो बच्चे में दिमाग और रीढ़ से जुड़ी दिक्कतों के रिस्क को कम कर देती है. जबतक आपको पता चलता है कि आपने कंसीव कर लिया है तबतक 4 हफ्ते बीत चुके होते हैं. ऐसे में जब आप बच्चा प्लान कर रहे हैं आपको तब ही फॉलिक एसिड की टैबलेट्स शुरू कर देनी चाहिए. ध्यान रहे कि कोई भी दवा शुरू करने से पहले आप गाइनोकोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें. खासकर जो महिलाएं किसी तरह का ट्रीटमेंट करवा रही हैं उनके लिए यह बहुत ज्यादा जरूरी है कि वे शरीर के फॉलिक एसिड लेवल्स की जांच करवाएं.
थायराइड लेवल्स – अगर आपको हाइपोथायराइडिज्म है और वो कंट्रोल में नहीं है तो बच्चे को कोंजनाइटिल हाइपोथायराइडिज्म हो सकता है. इसके अलावा बच्चे के ब्रेन का विकास नहीं हो पाता है. इसीलिए प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले थाइराइड लेवल्स की जांच करवाना और दिक्कत से छुटकारा पाना जरूरी है.
इन चीजों का भी रखें ध्यान
- अगर आप धूम्रपान करती हैं तो बच्चे की प्लानिंग से पहले इसे छोड़ना जरूरी है.
- अपने खानपान में सुधार करना जरूरी है. डाइट को बैलेंस्ड बनाएं और ज्यादा से ज्यादा घर पर बनी चीजें खाएं.
- कैफीन का सेवन कम करने की कोशिश करें.
- हेल्दी वेट मैनेजमेंट पर ध्यान दें. वजन कम या ज्यादा ना हो तो सेहत के लिए बेहतर होता है.
- खुद को एक्टिव रखें.
- एल्कोहल का सेवन करती हैं तो प्रेग्नेंसी की प्लानिंग करते हुए एल्कोहल छोड़ने की कोशिश करें.
यह भी पढ़ें – बच्चों के सामने कभी नहीं करनी चाहिए ये 7 बातें, एक्ट्रेस ने बताया कम उम्र में ही स्ट्रेस लेने लगता है बच्चा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
व्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
54 mins agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
16 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
18 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
21 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
2 days agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines