Symptoms of Depression : डिप्रेशन काफी खतरनाक है। न केवल खुद के लिए बल्कि परिवार के दूसरे सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी। इसका इलाज अगर समय पर न किया जाए तो यह काफी खतरनाक हो जाता है। कई बार डिप्रेशन का पता नहीं चलता और जब चलता है तो यह काफी खतरनाक स्थिति में पहुंच जाता है। स्थिति ऐसी भी पहुंच सकती है कि मरीज को अस्पताल में भर्ती कराना पड़े। इसलिए डिप्रेशन को शुरू में पहचानना और उसका निदान करना जरूरी है।
Depression के कारणों को पहचानना जरूरी है।
ऐसे करें डिप्रेशन की पहचान
1. निराश होना: जब कोई शख्स परेशानियों में डूबा हो और उसे कहीं से भी कोई अच्छी खबर नहीं मिलती, तो वह काफी निराश हो जाता है। अगर यह स्थिति लगातार रहे तो वह डिप्रेशन में पहुंच सकता है। ऐसे में वह शख्स किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित नहीं रख पाता है।
2. पसंद की चीजें दूर करना: आप जिन चीजों को पसंद करते हैं, अगर आप उनसे धीरे-धीरे दूरी बना रहे हैं तो यह भी डिप्रेशन में जाने की एक पहचान हो सकती है। अगर गहराई में जाएंगे तो पता चलेगा कि यह दूरी किसी न किसी ऐसे कारण से बनी है जिसे लेकर आप बहुत परेशान हैं।
3. गुस्सा करना: अगर आप बात-बात पर गुस्सा करते हैं और चीजों को फेंक देते हैं तो आप डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। यह गुस्सा कभी भी आ सकता है। हो सकता है कि आप किसी से हंस कर बात कर रहे हैं और अचानक ही गुस्सा हो जाएं और चीखना-चिल्लाना शुरू कर दें। यह भी डिप्रेशन में जाने की एक पहचान है।
4. खुद को बेकार समझना: चारों तरफ से निराशा के बाद खुद को अगर लगता है कि आप बेकार हैं, हर काम फेल हो जाता है, किसी काम के काबिल नहीं हैं और घंटों तक अकेले बैठे रहते हैं तो आप पक्का डिप्रेशन में जा रहे हैं। इससे तुरंत निकलने की जरूरत है।
5. थकान और सिर दर्द रहना: किसी चीज को सोचते-सोचते अगर थकान हो जाए और सिर दर्द होने लगे तो यह भी डिप्रेशन में जाने का लक्षण है। ऐसी स्थिति में या तो बहुत ज्यादा नींद आती है या फिर नींद ही गायब हो जाती है। साथ ही गई बार घबराहट और बेचैनी भी होने लगती है।
ऐसे दूर करें डिप्रेशन
- किसी मनोचिकित्सक की मदद लें।
- खुद को अकेला न छोड़ें। किसी दोस्त या रिलेटिव के साथ रहें।
- अगर जॉब करते हैं तो कुछ दिन की छुट्टी ले लें और घूमने निकल जाएं।
- योग और एक्सरसाइज करें। कॉमेडी वीडियो देखें।
- प्रकृति के बीच में जाएं।
- पसंद के काम करें।
- बचपन के दोस्तों से मिलें और पुरानी अच्छी बातें याद करें।
यह भी पढ़ें : टेंशन..डिप्रेशन दूर करने के हैं ये 7 आसान टिप्स
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 hr agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
16 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
19 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
21 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
21 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
21 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
23 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines