Are Sweet Potatoes Good for Diabetes: डायबिटीज का ख्याल आते ही आप अपने आहार से कार्बोहाइड्रेट्स को दूर करना पसंद करना चाहेंगे। डायबिटीज मरीज चावल, गेंहू जैसे होलग्रेन का सेवन करें और आलू जैसी स्टार्च वाली सब्जियों से दूर रहते हैं। लेकिन आलू और शकरकंद से बने स्वादिष्ट भोजन क्या करें? क्या शकरकंदी का ब्लड शुगर लेवल पर प्रभाव पड़ता है?
स्वीट पोटॅटो, जिसे शकरकंद कहते हैं। एक नैचुरली स्वीट, कंद मूल (Root vegetable) पूरे साल भर पाई जाती है। सर्दियों के आते ही सड़क के किनारे भूनें आलू खाने का मजा ही कुछ और होता है। शकरकंद ट्रॉपिकल सब्जियों में से सबसे ज्यादा पौष्टिक सब्जी है। शकरकंद का इस्तेमाल, ट्रेडिशनल मेडिसिन मेथड में, टाइप 2 डायबिटीज के रेमेडी के रूप में, सेवन किया जा रहा है।
डायबिटीज मरीजों के लिए शकरकंद उपयोगी
शकरकंद के कंद में अलग-अलग बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो डायबिटीज से पीड़ित लोगों का ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इस कंद मूल में डायटरी फाइबर होने की वजह से शकरकंद का डायबिटीज में लाभ हो सकता है। हालांकि, इस बात को साबित करने के लिए ज्यादा रिसर्च होने की जरूरत अभी है।
ये भी पढ़ें- बादाम खाने के शौकीन हैं तो सावधानियां बरतें, कहीं Liver को नुकसान न पहुंचे
डायबिटीज वाले लोग कितना सेवन कर सकते हैं
डायबिटीज और प्री-डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के इंडिविजुअल डाइट प्लान में भले ही शकरकंद को शामिल किया गया है, लेकिन इसमें कार्बोहाइड्रेट्स मौजूद होते हैं, इस बात को हमेशा ध्यान में रखें। इसलिए जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल हाई है उन्हें डॉक्टर से बिना सलाह किए सेवन नहीं करना चाहिए।
डाइट में शामिल करने के कुछ टिप्स
- फास्ट के दौरान उबले शकरकंद खाए जाते हैं। आप इसे काट कर खा सकते हैं।
- उबले शकरकंद को आप सलाद या सूप में शामिल कर सकते हैं।
- तली बीन्स, फूलगोभी या गाजर के साथ आप शकरकंद को साइड डिश के रूप में शामिल कर सकते हैं।
- आप चाट में आलू के बदले शकरकंद का इस्तेमाल ज्यादा लाभदायक है।
शकरकंद गुणों से भरपूर होने के साथ ही सेहत के लिए लाभदायक है। इसे स्नैक्स, तलकर या करी वाली सब्जी में मिलाकर खा सकते हैं। इसके साथ ही खीर भी बनाई जा सकती है। अगर आप प्री-डायबिटीज (Prediabetes) या डायबिटीज (Diabetes) से पीड़ित हैं, तो इसे लेकर ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। जिनका ब्लड शुगर लेवल हाई है, उन्हें अपने डाइट में शकरकंद शामिल करना चाहिए या नहीं, इस बारे में डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह करना बेहद जरुरी है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
9 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
11 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
12 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
13 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines