Sweets Craving: कई लोग चॉकलेट या मिठाई का डिब्बा देख कर कंट्रोल नहीं कर पाते। वहीं, कुछ लोगों को रात में डिनर करने के बाद मीठा खाए बिना नींद नहीं आती। लेकिन जब आप बिना मतलब चीनी का सेवन करने लगते हैं तो धीरे धीरे यह आपके शरीर पर नेगेटिव इफेक्ट छोड़ने लगती है। जरूरत से ज्यादा मीठा खाने पर मोटापा, शुगर की बीमारी, बीपी जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं।
अगर मन हर वक्त मीठा खाने का करता है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें से एक आपके पाचन तंत्र से जुड़ी है। अगर पाचन ठीक से नहीं होता है, तो मीठे की क्रेविंग बढ़ती है। इसके अलावा पेट में कीड़े होना, हार्मोनल असंतुलन, बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेना, बचपन से बहुत ज्यादा मीठा खाने की आदत के कारण मीठे की क्रेविंग होती है। ऐसे में मीठा खाने का मन करता है क्योंकि मीठे से शरीर को एनर्जी मिलती है।
मीठा खाने की क्रेविंग का कारण
- शरीर में पोषण असंतुलित होना
- ब्लड शुगर लेवल में बदलाव
- इमोश्नल कारण
- हार्मोन असंतुलित होना
- आदत बन जाना
ये भी पढ़ें- आपके बच्चे को तो नहीं लग गई फोन की लत, कहीं इस बीमारी की चपेट में तो नहीं ?
ऐसे करें कंट्रोल
- अगर मीठा खाने का मन करता है, तो आप खजूर का इस्तेमाल करें
- फल खाएं. फल नेचुरल शुगर से भरपूर होते हैं और कई पोषक तत्व मिलते हैं
- घर पर हैं, तो क्रेविंग के समय आप एक कप दूध पी सकते हैं
- अगर घर में शुद्ध शहद है, तो आधा चम्मच शुद्ध शहद को खाकर भी मीठे की क्रेविंग को दूर कर सकते हैं
- बच्चे को मीठे की कम आदत बचपन से ही डलवाएं
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
8 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
9 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
10 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
12 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
13 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
17 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines