Sports Hernia Symptoms: भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव जिन्हें स्काई के नाम से भी जानते हैं, उन्हें स्पोर्ट्स हर्निया है। यह बीमारी ज्यादातर एथलीट्स को होती है। स्पोर्ट्स हर्निया (Sports Hernia) एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है, जो स्पोर्ट्स खेलने वाले खिलाड़ियों को होती है। अगर यह परेशानी किसी खिलाड़ी को होती है, तो काफी ज्यादा समस्या पैदा करती है। दरअसल,फिजिकल एक्टिविटी के दौरान मसल्स में खिंचाव और जोड़ों पर असर होने लगता है। जिसकी वजह से वह फट भी सकता है या चोटिल तक हो जाता है।
इस स्थिति को स्पोर्ट्स हर्निया कहते हैं। अगर समय रहते उपचार नहीं किया गया तो काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है। अभी हाल फिलहाल ही में क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को स्पोर्ट्स हर्निया की बीमारी के बारे में पता चला है, जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिए हर जगह इस बीमारी को लेकर चर्चा फैली है। सूर्यकुमार यादव जल्द ही इसके लिए सर्जरी करवाने जा रहे हैं। उन्हें कुछ समय के लिए मैदान से भी बाहर रहना पड़ेगा।
स्पोर्ट्स हर्निया के लक्षण,निदान और उपचार जानें Dr. Jasmeet Ahluwalia की Video के जरिए-
स्पोर्ट्स हर्निया क्या होता है ?
स्पोर्ट्स हर्निया को कई नामों से भी जाना जाता है, जैसे- एथलेटिक प्यूबल्जिया,स्पोर्ट्समैन हर्निया और गिलमोर ग्रोइन(Gilmore Groin)। पेट के निचले भाग में अगर किसी कारण कोई चोट लगती है, तो क्रोनिक पेन की वजह भी बन सकती है। स्पोर्ट्स हर्निया की बीमारी चोट लगने की वजह से होती है। इसके शुरुआती लक्षणों की बात करें, तो इसमें सीने में जलन होती है और पूरे भाग में दर्द होने लगता है। आप इसे नॉर्मल बीमारी समझने की भूल न करें। हालांकि, हर्निया और स्पोर्ट्स हर्निया के लक्षण साधारण होते हैं। इसके शुरुआती लक्षण में पेट के नीचे वाले एरिया और कमर में हल्का-हल्का दर्द होने लगता है और टिश्यू तक डैमेज होते हैं।
ये भी पढ़ें- 5 Superfoods जो तेजी से करते हैं बच्चों की ग्रोथ
स्पोर्ट्स हर्निया का इलाज
हर्निया की बीमारी में पेट के नीचे वाले एरिया में दर्द होने लगता है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल नहीं किया गया तो इसके काफी गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसमें आराम,फिजिकल थेरेपी और कोर्टिकोस्टेरॉइड से कंट्रोल कर सकते हैं। स्पोर्ट्स हर्निया को सर्जरी के बिना भी सही कर सकते हैं, लेकिन गंभीर होने पर सर्जरी करनी पड़ती है। अगर किसी मरीज को काफी टाइम से पेन हो रहा है, तो सर्जरी की कंडीशन पैदा हो सकती है।
हर्निया क्या है जानें Dr Amit Bengani की Video के जरिए-
स्पोर्ट्स हर्निया कब तक सही हो सकता है?
स्पोर्ट्स हर्निया होने पर सही होने में समय लगता है, लेकिन मेडिकल के क्षेत्र में नए इलाज आने पर 6 या 8 हफ्ते में इसके लक्षणों में सुधार कर सकते हैं। वैसे इस बीमारी में सही होकर खिलाड़ी 6 से लेकर 12 हफ्ते के बीच वापस अच्छा होकर मैदान में लौट सकते हैं।
Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 mins agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
14 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
16 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
17 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
18 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
20 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
23 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines