हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

सूरज ढलने के बाद खाना क्यों नहीं खाना चाहिए? जानें इसके पीछे का साइंस

Eating Before Sunset Ayurveda: खाना तभी फायदा करता है जब इसे सही वक्त पर खाया जाता है. अगर आप लगातार लेट खाना खा रहे हैं तो आपको सोचने की जरूरत है क्योंकि आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार रात का खाना सूजन ढलने से पहले खा लेना चाहिए.  

विज्ञापन
रात का खाना खाने का सही वक्त क्या है?- Image Credit- Freepik

Sun Cycle Diet: हेल्दी खाना हमारे लिए कितना जरूरी है, यह बात हम सभी जानते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप कभी भी, किसी भी समय खाना खा लें. खासकर सूरज ढलने के बाद, क्योंकि देर से खाना खाने की आदत हमारी हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. एक्सपर्ट का कहना है कि जैसे-जैसे शाम ढलती है, वैसे-वैसे हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगता है. इससे खाना पचाने में काफी दिक्कत होती है. आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस में माना गया है कि रात का खाना सूर्यास्त के आसपास और हल्का होना चाहिए, ताकि खाना आसानी से पच सके और शरीर को पूरा आराम मिल सके.  

इसे भी पढ़े- क्या बिना दवा के टाइफाइड ठीक हो सकता है? Baba Ramdev ने बताया टाइफाइड जल्दी ठीक करने के लिए क्या करें

सूरज ढलने के बाद खाना क्यों नहीं खाना चाहिए? 

इसके पीछे का साइंस है कि शाम के वक्त हमारा पाचन तंत्र बहुत ही धीमा हो जाता है, जिससे खाना ठीक तरह से पच नहीं पाता. आयुर्वेद के अनुसार, रात में हमारी पाचन शक्ति कमजोर पड़ जाती, ठीक वैसे जैसे सूरज के साथ कमल खिलता है और सूरज ढलने के साथ बंद हो जाता है. यही हमारा पेट का हाल भी है तो इसलिए सूरज ढलने के बाद खाना खाने से बचना चाहिए.   

विज्ञापन

पाचन शक्ति में कमी- रात में हमारा पाचन कमजोर होता है. इसलिए हैवी खाना पेट में यूही रखा रहता है और खाना सुबह सड़कर ही निकलता है.
टॉक्सिन जमा होना- खाना ठीक से न पचने की वजह से बॉडी में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, जो हेल्थ के लिए अच्छे नहीं माने जाते.
नींद पर असर- सूरज ढलने के बाद खाना खाने से नींद पर भी काफी असर होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि खाना पेट में ऐसे ही रखा होता है, जिससे भारीपन महसूस होता है और नींद ना आने की परेशानी हो जाती है. 

जैन धर्म में क्या है मान्यता?

जैन धर्म ने भी सूरज ढलने के बाद खाना खाने को लेकर मान्यता है. कुछ मान्यताओं के अनुसार, रात में बैक्टीरिया और कीड़े ज्यादा फैलते हैं और अंधेरे में वो खाने में आसानी से जाकर मिल जाते हैं. इससे उनकी खाने के साथ शरीर के अंदर जाने की संभावना बढ़ जाती है.  

विज्ञापन

कब खाना चाहिए खाना?

  • सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खाना खा लेना बेहतर है.
  • आप सूरज ढलने से पहले खाना खा सकते हैं, क्योंकि इससे खाना अच्छी तरह से पच जाएगा.
  • रात में अक्सर हल्का और पौष्टिकता से भरपूर खाना खाएं, ताकि हेल्थ को ज्यादा फायदा हो. 

इसे भी पढ़े- Copper T या कॉपर आईयूडी क्या है? डॉक्टर ने बताया कॉपर टी डालने में कितना दर्द होता है और किसे कभी नहीं लगवाना चाहिए

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola