Sukhi Khansi Ka Ilaj: खांसी एक ऐसी समस्या है जो हवा में मौजूद एलर्जिक इरिटेंट्स से हो जाती है. सर्दियों में या प्रदूषण वाली जगहों पर खांसी आने लगती है. ऐसे में अक्सर ही खांसी की दिक्कत हो या खांसी पुरानी हो जाए तो व्यक्ति दवा खा-खाकर भी परेशान हो जाता है. आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) का कहना है कि एक ऐसा फल है जिसका छिलका खांसी से छुटकारा दिला सकता है. यहां जानिए आचार्य बालकृष्ण खांसी दूर करने के लिए किस आयर्वेदिक नुस्खे को आजमाने की सलाह दे रहे हैं.
खांसी का रामबाण इलाज
आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि आयुर्वेद में खांसी (Cough) से निजात पाने के कई इलाज हैं. एक बेहद ही कारगर औषधि है श्वासारि क्वाथ जिसका सेवन किया जा सकता है. अगर आपको श्वासारि क्वाथ ना मिले तो आप पंसारी के यहां से बहेड़े के फल का छिलका खरीद ला सकते हैं. इस छिलके का छोटा टुकड़ा लेकर मुंह में रखकर चूसने पर खांसी से आराम मिलता है.
बहेड़े को मुंह में रखने पर इससे मुंह का स्वाद भी अच्छा हो जाता है. जिन लोगों को बलगम वाली खांसी की शिकायत है उन्हें भी बहेड़े के फल का छिलका (Bahede Ke Fal Ka Chhilka) इस्तेमाल करना चाहिए. आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि बहेड़े का छिलका खांसी दूर करने के लिए एक बेहद ही फायदेमंद औषधि है.
यह भी पढ़ें – खाना खाने का सही तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताया 99% लोग खाना खाने में करते हैं ये गलतियां
यह काढ़ा भी आएगा काम
श्वसन संबंधी दिक्कतों में बहेड़े का छिलका बेहद फायदेमंद होता है. बहेड़े के फल के छिलके और बहेड़े के पेड़ की छाल या छिलके को मिलाकर अगर काढ़ा (Kadha) बनाकर पीने पर खांसी भी दूर होगी और सांस की दिक्कतों में भी आराम महसूस होगा. काढ़ा बनाने के लिए बहेड़े के पेड़ की छाल और बहेड़े के फल के छिलके को बराबर मात्रा में लेकर पानी के साथ उबालें. जब पानी पककर एक चौथाई रह जाए तो आंच बंद कर दें. और अच्छे से पकाकर काढ़ा तैयार करें. आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि यह काढ़ा खांसी दूर करने में लाभकारी साबित होता है.
बहुत ज्यादा खांसी होने पर क्या होता है
बहुत ज्यादा खांसी अस्थमा अटैक की वजह बन सकता है, सांस लेने में दिक्कत होती है, चोकिंग की समस्या होने लगती है, चक्कर आ सकते हैं, सिर में दर्द होने लगता है, बहुत ज्यादा खांसी से पसलियों में दर्द होने लगता है, उल्टी आना शुरू हो जाती है और श्वसन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं सो अलग.
इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
- खांसी होने पर ठंडा पानी पीने से परहेज करें. गुनगुना पानी सेहत के लिए फायदेमंद होगा और साथ ही गले में जमे बलगम (Balgam) को भी निकालेगा.
- भाप ली जा सकती है. भाप लेने पर खांसी में आराम मिलता है.
- धूम्रपान करने से परहेज करें. इससे दिक्कत बढ़ती है.
- इरिटेंट्स से दूर रहें.
- ट्रिगर्स को पहचानें. जिन चीजों से खांसी आती है उनसे दूर रहें.
यह भी पढ़ें – क्या बिना दवा के टाइफाइड ठीक हो सकता है? Baba Ramdev ने बताया टाइफाइड जल्दी ठीक करने के लिए क्या करें
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
3 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
6 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
7 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
8 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
9 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines