Dermatomyositis Disease: फिल्म ‘दंगल’ में महज 9 साल की उम्र में आमिर खान की छोटी बेटी जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का कल निधन हो गया। इस दुर्लभ बीमारी का पता सुहानी मां-बाप को दो महीने पहले ही पता चला था।
उनके मुताबिक दो महीने पहले सुहानी के लेफ्ट हाथ में सूजन आई थी और एक्स रे के साथ-साथ अल्ट्रासाउंड भी कराया था। धीरे-धीरे सूजन एक हाथ से दूसरे हाथ में और फिर पूरे शरीर में सूजन फैलने लगी। इसके बाद एम्स टेस्ट कराने के बाद पता चला कि वो गंभीर बीमारी डर्माटोमायोसिटिस (Dermatomyositis Disease) से ग्रस्त थी, जो मसल्स पर असर करती है।
डर्माटोमायोसिटिस क्या है
डर्माटोमायोसिटिस एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। इसका असर स्किन और मसल्स पर पड़ता है और इसके अलावा ब्लड वेसल्स पर असर पड़ता है। यह कंडीशन मांसपेशियों में कमजोरी और स्किन पर रैशेज की वजह बनती है। पुरुषों के मुकाबले में दोगुनी संख्या में महिलाओं को यह ज्यादा होता है।
डर्माटोमायोसिटिस के कारण
यह बात साफ नहीं हैं कि इसकी वजह क्या है। क्या यह किसी जीन से आता है या वातावरण से उत्पन्न होता है, या दोनों से ही होता है।यह ज्यादातर ऑटोइम्यून डिसऑर्डर की तरह काम करता है। कहने का मतलब है आपकी बॉडी अपने ही टिश्यू को दुश्मन समझ लेती है और हमला कर देती है। जब किसी को डर्मेटोमायोसिटिस होता है, तो इम्यूनिटी मसल्स के अंदर ब्लड वेसल्स और आपकी स्किन में कनेक्टिव टिशू के पीछे जाती है।
ये भी पढ़ें- पैर में फ्रैक्चर..हो गई ‘दंगल गर्ल’ की मौत!
डर्माटोमायोसिटिस लक्षण
आपकी स्किन में चेंज और मसल्स में कमजोरी दो बड़ी वजह हैं। यह धब्बेदार और पर्पल कलर या लाल रंग का होता है-
- पोर
- कोहनी
- घुटनों
- पैर की उंगलियां
दाने आमतौर पर इसका पहला संकेत है, जैसे-
- चेहरा
- गरदन
- कंधों
- चेस्ट
अन्य चीजें शामिल हैं, जैसे-
- वजन घटना
- बुखार
- सूजे हुए लंग्स
डर्माटोमायोसिटिस किसे असर करता है?
- 5 से लेकर 15 साल के बच्चों को असर करता है
- 40 से 60 साल के एडल्ट्स
- महिलाएं
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
खाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 hr agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
3 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
20 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
2 days agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines