Sugarcane Juice Health Risks And ICMR Guidelines: गर्मी से बचने के लिए भरपूर पानी के अलावा आप कई तरह के ड्रिंक्स पीते हैं, लेकिन इस दौरान आपको सालधान रहने की भी जरूरत है। गलत तरीके से किसी भी ड्रिंक्स को पीने से सेहत को नुकसान होने लगता है। इसी के चलते ICMR ने गाइडलाइन जारी की है, जिसमें बताया गया है कि कौन-सी ड्रिंक कैसे पिएं? आप में से कई लोग गर्मी में घर से बाहर जाने के समय गन्ने का जूस पीते हैं। ये न सिर्फ फ्रेशनेस देता है बल्कि एनर्जी को भी बढ़ाता है, लेकिन हाल ही में ICMR ने इसे लेकर गाइडलाइन्स में इसके सेवन को लेकर चेतावनी जारी की है और बताया है कितनी मात्रा में पीना चाहिए।
शुगर की ज्यादा मात्रा होती है
ICMR के मुताबिक, गन्ने के जूस में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जो हमारी हेल्थ के लिए नुकसानदायक होती है। 100ML गन्ने के जूस में लगभग 13-15 Gram शुगर पाई जाती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक एडल्ट को दिन में 30 Gram से ज्यादा शुगर नहीं करना चाहिए, जबकि बच्चों के लिए यह सीमा 24 Gram है। ऐसे में, आप अगर दिन में 1 बार गन्ने का जूस पीते हैं, तो आप डेली शुगर लिमिट के करीब होते हैं।
ज्यादा शुगर से खतरा
शुगर का ज्यादा सेवन करने से डायबिटीज, मोटापा और दिल की बीमारियों जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, आईसीएमआर ने गन्ने के अलावा सॉफ्ट ड्रिंक्स, फ्रूट जूस, चाय और कॉफी पीने में भी कमी करने की सलाह दी है।
गन्ने के जूस के फायदे भी हैं
हालांकि, गन्ने का जूस पीने के अपने ही फायदे हैं, जैसे- यह फ्रेशनेस और एनर्जी देना का काम करता है, लेकिन इसमं बैलेंस बनाना बहुत जरूरी है। गर्मियों में ठंडक पाने के लिए आप गन्ने के जूस के अलावा भी कई हेल्दी ऑप्शन चुन सकते हैं। नींबू पानी, नारियल पानी या ताजे फल का सेवन कर सकते हैं, जो न केवल आपको एनर्जेटिक रखेंगे बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
चाय और कॉफी के साइड इफेक्ट
ICMR ने चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन की मात्रा के कारण इनके ज्यादा सेवन को लेकर सावधान रहने की साह दी है। 150 मिलीलीटर की कॉफी में 80 से 120 ML कैफीन होता है, जबकि चाय में प्रति सर्विंग 30 से 65 ML कैफीन होता है। डेली कैफीन का 300 ML किया गया है।
सॉफ्ट ड्रिंक पानी के बदले का ऑप्शन नहीं हैं
सॉफ्ट ड्रिंक कार्बोनेटेड और नॉन-कार्बोनेटेड दोनों, ICMR की लिस्ट में शामिल हैं, जिनसे बचना चाहिए। इन ड्रिंक्स में चीनी, नेचुरल मिठास, एसिड हो सकते हैं, जो ज्यादा पीने से हानिकारक हो सकते हैं। ICMR के अनुसार, ठंडे ड्रिंक पानी या ताजे फलों का ऑप्शन नहीं हैं, इसलिए इनसे बचें। आप छाछ, नींबू पानी, फलों का रस (बिना चीनी मिलाए) और नारियल पानी ले सकते हैं।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
14 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
16 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
19 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
19 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines