Sugarcane Juice Benefits: गर्मियों में गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह आपको दिनभर एनर्जी प्रदान करता है। जिन लोगों को गर्मियों में पसीना अधिक निकलता है, उन्हें गन्ने का जूस जरूर पीना चाहिए। क्योंकि पसीना निकलने से शरीर में डिहाइड्रेशन की संभावना अधिक होती है। इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको एनर्जी देते रहते हैं।
पोषक तत्वों का भंडार है गन्ने का जूस
गन्ने का जूस पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें एंटी इंफ्लेमटरी गुण होते हैं। साथ ही पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर की सूजन को दूर करने में मददगार होता है। जिम जाने वालों के लिए गन्ने का जूस फायदेमंद होता है। गन्ने के जूस में केलौरी की मात्रा अधिक होती है जो वजन को बढ़ाने का काम कर सकती है। लेकिन यदि आप इसका सेवन संतुलित मात्रा में करते हैं तो इससे वजन कम किया जा सकता है।
और पढ़िए – Nutritious Food: पौष्टिकता और औषधीय गुणों से भरपूर ‘आलू ‘, नहीं बढ़ता मोटापा, जानें 31 फायदे
इन लोगों को तुरंत लाभ देता है गन्ने का जूस
जाने माने आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. अबरार मुल्तानी कहते हैं कि अगर आपको बुखार आया है तो गन्ने का रस पी सकते हैं। क्योंकि शरीर में प्रोटीन की कमी से बुखार के दौरान दर्द और कमजोरी महसूस होती है, जिसे गन्ना दूर करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी- ऑक्सीडेंट्स शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करते हैं।
और पढ़िए – Benefits of mangoes: गर्मियों में आम खाने से दूर होंगी ये समस्याएं, जानिए चमत्कारिक फायदे
गन्ने के जूस के फायदे
- गन्ने का जूस गर्मियों में यूरिन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। पेशाब करते वक्त जलन, दर्द और असहजता महसूस होने पर गन्ने का रस जरूर पिएं।
- दिल की सेहत को बढ़िया रखने में गन्ने का जूस लाभकारी है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके दिल की कोशिकाओं में फैट को जमने से रोकता है।
- गन्ने का जूस पाचन को बढ़िया रखता है। पाचन सही होने से वजन घटाने की प्रोसेस तेज होती है। यह पेट में होने वाली गैस, जलन, एसिडिटी को समाप्त करता है।
- गन्ने के जूसे में मौजूद तत्व बॉडी को डिकॉक्स करते हैं। ये शरीर से गंदे पदार्थ भी बाहर करने में आपकी मदद करता है।
- गन्ने का जूस मेटाबॉलिज्म बेहतर करता है, जिससे वजन कम होता और शरीर को एनर्जी मिलती है।
- लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप एक गिलास गन्ने के रस में नींबू मिलाकर दिन में दो बार इसका सेवन जरूर करें। यह शरीर में इलोक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है, जिससे लिवर को खराब होने से बचाने में मदद मिलती है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
8 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
10 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
11 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
13 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines