Brushing Teeth: अक्सर लोग सुबह उठते हैं और दांतों को ब्रश करने के बाद ही कुछ खाते-पीते हैं. लेकिन, योगगुरु की सलाह है कि ऐसा नहीं करना चाहिए. योगगुरु दीपक शर्मा का अपना इंस्टाग्रमा अकाउंट है जिसपर वे सेहत से संबंधित सलाह देते रहते हैं. अपने ऐसे ही एक पोस्ट में योगगुरु ने बताया कि सुबह उठते ही सबसे पहले ब्रश (Brush) नहीं करना चाहिए. योगगुरु का कहना है कि जब आप रात के समय सोते हैं तो मुंह में लार बनती है जिसमें एक एंजाइम होता है जिसका नाम है लाइजोजाइम. यह आपके लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. यह रोगाणुओं को नष्ट करता है और पेट शुद्ध रहता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट होती है.
किस समय करना चाहिए ब्रश
योगगुरु ने बताया कि सुबह उठते ही कभी ब्रश नहीं करना चाहिए. इसके बजाय सुबह उठकर सबसे पहले गर्म गुनगुना पानी पीना है. इससे आंतें स्वस्थ रहेंगी और लिवर हेल्दी रहेगा. ध्यान रहे कि गर्म पानी (Warm Water) पीने के 10 से 15 मिनट बाद ही आपको ब्रश करना है. अगर आप सुबह 7 बजे उठकर गर्म पानी पी रहे हैं तो 7:15 बजे पर ब्रश करें.
ब्रश करने का सही तरीका क्या है
- दांतों को साफ करने के लिए सही ब्रश का चुनाव करें. बहुत ज्यादा हार्ड ब्रश का इस्तेमाल करने से परहेज करें. इससे मसूड़े छिल सकते हैं.
- ब्रश को जोर-जोर से रगड़ें नहीं बल्कि हल्के हाथों से दांतों को साफ करें.
- ब्रश को छोटे-छोटे गोलाकार हिस्से में घुमाएं. इससे दांत अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं.
- दांतों के साथ ही जीभ की भी अच्छी से सफाई करना जरूरी है.
- कम से कम 2 मिनट तक दातों को साफ करना चाहिए.
कितने महीने में ब्रश बदलना चाहिए
आमतौर पर हर 3 से 4 महीने में ब्रश बदलने की सलाह दी जाती है. इस समय तक ब्रिसल्स खराब हो चुके होते हैं और ब्रश बदलना जरूरी है. अगर आपका ब्रश पहले ही खराब हो चुका है तो बदलने से परहेज ना करें.
यह भी पढ़ें –सूखी खांसी को दूर करने का बाबा रामदेव ने बताया अचूक उपाय, कहा खांसी की औषधि बन जाता है यह फल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 hr agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
3 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
6 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
6 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
20 hrs agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines