Can Stress Cause Constipation: तनाव एक शारीरिक प्रतिक्रिया है, जो खतरा होने पर उससे बचने के लिए दी जाती है। तनाव के दौरान शरीर के एड्रेनालिन व कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं, जो आपको खतरे से निपटने के लिए तैयार करती है। तनाव के दौरान दिल तेजी से धड़कने लगता है, मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं और हाई बीपी का लेवल भी बढ़ जाता है इससे आपका शरीर प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार हो जाता है। तनाव से अक्सर डिप्रेशन, पैनिक अटैक और चिंता जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
स्ट्रेस कब्ज की समस्या को भी प्रभावित करता है। जब हम स्ट्रेस में होते हैं, तो हमारी शारीरिक प्रतिक्रिया परिवर्तित हो सकती है, जिससे शरीर की गति में इम्बेलेंस हो सकता है। ज्यादा स्ट्रेस होने पर, कॉर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ते हैं, जो इंटसटाइन की गति को कम कर सकता है। कुछ लोग स्ट्रेस में अधिक या कम खाने लगते हैं, जो पाचन पर असर कर सकता है। अधिकतर लोग अच्छे आहार और शारीरिक गतिविधियों को नकारते हैं, जिससे फाइबर की मात्रा कम हो जाती है,जो कब्ज को बढ़ा सकती है।
ये भी पढ़ें- बच्चों में कोविड के बाद बढ़ा ‘स्ट्रोक’ का खतरा, दिखें ये लक्षण तो ना करें इग्नोर
हार्मोनिक असंतुलन- जब किसी को स्ट्रेस में होता है, तो शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल के लेवल में वृद्धि होती है। यह हार्मोन पाचन पर असर कर सकता है और आंत पर असर करता है।
खान-पान में बदलाव- स्ट्रेस में कई लोग अपनी खानपान आदतों में बदलाव करते हैं, उन्हें तला, मिठा या प्रोसेस्ड पदार्थ की ओर आकर्षित हो सकता है, जिसमें फाइबर की मात्रा कम होने पर कब्ज की समस्या हो सकती है।
पानी का कम सेवन- स्ट्रेस में लोग पानी पीना भूल सकते हैं या पीने के पानी को नकार सकते हैं, जिससे बॉडी में नमी की कमी होती है और यह कब्ज का कारण बनता है।
शारीरिक गतिविधियों की कमी- स्ट्रेस होने पर व्यक्ति अकेला महसूस कर सकता है, जिससे वह शारीरिक गतिविधियों में भाग नहीं लेता। इससे आंतों की गति को धीमा कर सकती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
12 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
13 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
14 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
16 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines