Ginger Detox Water Benefits: फेस्टिव सीजन चल रहा हैं। ऐसे में आपने खूब सारी मिठाई और पकवान तो खूब खाए होंगे। जिससे आपका डाइजेशन खराब हो सकता है। साथ ही इससे आपका वजन भी बढ़ जाता है। इसलिए त्योहार के बाद बॉडी को डिटॉक्स करना बहुत आवश्यक हो जाता है।
ऐसे में आज हम आपके लिए जिंजर वॉटर पीने के लाभ और बनाने की विधि लेकर आए हैं। जिंजर वॉटर के सेवन से आपको शरीर से सारे जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। जिससे आपका डाइजेशन बेहतर तरीके से काम करेगा, तो चलिए जानते हैं बॉडी डिटॉक्स करने के लिए जिंजर वॉटर बनाने का तरीका और फायदे-
अभी पढ़ें – Utsav Snack Recipe: खाने में बेहद मजेदार लगते हैं क्रंची राजमा के पकौड़े, ये रही चटपटी रेसिपी
जिंजर वॉटर पीने के लाभ
बॉडी को हाइड्रेट रखे
जिंजर वॉटर के सेवन से आपका शरीर लंबे वक्त तक हाइड्रेट बना रहता है। जिससे आपकी त्वचा को भी ग्लोइंग बनाने में सहायता मिलती है। जिंजर वॉटर बॉडी को डिटॉक्स करके शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
हेल्दी डाइजेशन रखे
जिंजर वॉटर पीने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं जैसे- गैस, अपच, खाना न पचना, जी मिचलना और उल्टी में आराम मिलता है। फेस्टिव सीजन में बाहर का खाने से कई बार खाना ठीक से नहीं पचता। ऐसे में जिंजर वॉटर ड्रिंक का सेवन जरूर करें।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे
जिंजर वॉटर आपके शरीर के कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल में बनाए रखने में मदद करता है। इसके सेवन से आपको दिल को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। अगर आप जिंजर वॉटर को नियमित तौर पर सेवन करते हैं तो इससे आप हार्ट स्ट्रोक की संभावना को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
वेट लॉस में मददगार
जिंजर वॉटर बॉडी को डिटॉक्स करता है जिससे आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह नाश्ते के बाद जिंजर वॉटर का सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन तेजी से कम होता है। इसके साथ इससे बैली फैट को भी कम करने में मदद मिलती है।
जिंजर वॉटर कैसे बनाएं? (How To Make Ginger Detox Water)
जिंजर वॉटर बनाने के लिए आप सबसे पहले अदरक को धोकर कद्दूकस कर लें। फिर आप एक पैन में दो कप पानी डालकर उबलने के लिए रख दें। इसके बाद आप इस उबले हुए पानी में कद्दूकस अदरक डालें। फिर आप इसको करीब 1 से 2 मिनट तक पकाकर गैस को बंद कर दें। इसके बाद आप इस पानी को करीब 10 मिनट तक ढ़क कर रख दें। फिर जब पानी गुनगुना हो जाएं, तो आप इसे छानकर पी लें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
49 mins agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
3 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
4 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
6 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
7 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines