Stale Roti Benefits: आज के टाइम में ऐसे कई लोग हैं जो बासी रोटी खाना पसंद करते हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोग भी हैं जो बासी रोटी को कचरा समझकर या तो फेंक देते हैं या फिर गाय को दे देते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में हैं तो आपको बता दें कि रोटी बासी होने पर खराब नहीं, बल्कि और भी ज्यादा हेल्दी हो जाती है। जी ये सच है कि ताजी रोटी की तुलना में बासी रोटी में ज्यादा न्यूट्रिएंट्स होते हैं। बता दें पुराने जमाने से ही लोग सुबह-सवेरे उठकर बासी रोटी का सेवन करते आए हैं। जिसके पीछे सेहत को मिलने वाले कई फायदे छिपे हुए हैं। आइए आप भी जान लीजिए 5 तरीके जिससे बासी रोटी का सेवन करने से आपकी सेहत को फायदा हो सकता है।
वेट लॉस
Image Source: Freepik
बासी रोटी में डाइटरी फाइबर होते हैं, जो वजन मैनेज करने में मदद करते हैं। साथ ही फाइबर पेट को देर तक भरा रखते हैं और भूख से बचाते हैं। ऐसे में मोटापे से परेशान लोग इसका सेवन कर सकते हैं।
डायबिटीज
बासी रोटी खाना डायबिटीज वालो के लिए फायदेमंद होता हैे। ऐसे में डायबिटीज के रोगियों के लिए सुबह-सवेरे दूध के साथ यह एक बढ़िया नाश्ता साबित हो सकती है।
डाइजेशन
हेल्दी बैक्टीरिया डाइजेशन के लिए काफी जरूरी होते हैं। बासी रोटी खाने से गट में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ता है। इससे गैस, कब्ज जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
आयरन और जिंक
Image Source: Freepik
बासी रोटी में आयरन और जिंक जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। हालांकि ताजी रोटियां से भी भरपूर मात्रा में मिनरल्स मिल सकते हैं, लेकिन बासी रोटी के अपने अलग ही फायदे होते हैं।
खून की कमी पूरी
बासी रोटी में जरूरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जिसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन बी शामिल हैं। आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकता है। कैल्शियम दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।
ये भी पढ़ें-30 प्लस की महिलाओं को चाहत खन्ना ने दिए फिटनेस टिप्स, एक्ट्रेस से जानें प्रोटीन क्यों जरूरी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
11 mins agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 hr agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
3 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
22 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
23 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines